लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार का बड़ा बयान,कनाडाई पासपोर्ट को छोड़ कर भारतीय पासपोर्ट ले रहे

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:18 IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें अपनी भारतीयता साबित करने के लिए दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार ने कहा कि नागरिकता संबंधी विवाद के बाद वह अपने कनाडाई पासपोर्ट को छोड़ कर भारतीय पासपोर्ट ले रहे हैं।52 वर्षीय अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अप्रैल में साक्षात्कार लिया था

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें अपनी भारतीयता साबित करने के लिए दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। कुमार ने कहा कि नागरिकता संबंधी विवाद के बाद वह अपने कनाडाई पासपोर्ट को छोड़ कर भारतीय पासपोर्ट ले रहे हैं। 52 वर्षीय अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अप्रैल में साक्षात्कार लिया था और लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई में वोट नहीं डाला था।

इसके बाद उनकी नागरिकता को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया था। उन्होंने उस वक्त एक बयान में कहा था कि उन्होंने इस बात से कभी इनकार नहीं किया कि उनके पास कनाडाई पासपोर्ट है। कुमार ने एचटी लीडरशिप समिट में कनाडा का पासपोर्ट लेने के पीछे की परिस्थितियों के बारे में बताया। कुमार ने कहा, ‘‘एक समय था जब मेरी 14 फिल्में फ्लॉप हुईं थी और मैंने सोचा कि मुझे कुछ और काम करना होगा।

मेरा एक करीबी दोस्त कनाडा में रहता है और उसने मुझे वहां आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम किसी चीज पर साथ काम करेंगे। वह भी भारतीय है लेकिन वहां रहता है।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘फिर मैंने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी, मुझे अपना पासपोर्ट और अन्य सामान मिल गया क्योंकि मुझे लगा कि मेरा करियर समाप्त हो गया है। मुझे अब यहां काम नहीं मिलेगा। मेरी 15 वीं फिल्म सफल हुई और उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं आगे बढ़ता रहा और मैंने अपने पासपोर्ट को बदलवाने के बारे में कभी नहीं सोचा।’’

उन्होंने कहा कि विवाद के बाद उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करने का फैसला किया। कुमार ने कहा, ‘‘मैंने अब इसके लिए (पासपोर्ट) आवेदन किया है क्योंकि मुझे दुख होता है कि लोग इस बात पर अड़ गए हैं कि मुझे भारतीय होने का प्रमाण देने के लिए अपना पासपोर्ट दिखाना होगा। यह मुझे दुःख देता है। इसलिए मैं किसी को मौका नहीं देना चाहता और इसलिए मैंने इसके लिए (पासपोर्ट) आवेदन किया है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी, उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य सब भारतीय हैं। वह यहीं रहते हैं और यही कर देते हैं। भाषा नोमान उमा उमा

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?