लाइव न्यूज़ :

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के 'मिथ्या' के ट्रेलर को मिल रही खूब सराहना, फैंस के बीच छा गई हुमा कुरैशी, ऋतिक रोशन ने तारीफ कर कह दी यह बात

By आजाद खान | Updated: February 10, 2022 16:21 IST

इस वेब-सीरिज को रोज़ ऑडियो विजुअल प्रोडक्शन के साथ मिलकर अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवेब-सीरिज 'मिथ्या' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। हुमा कुरैशी ने भी इस वेब-सीरिज की भी तारीफ की है। इसमें परमब्रता चटर्जी, रजित कपूर और समीर सोनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

जैसे ही हुमा कुरैशी की मिथ्या का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, वैसे ही इस ट्रेलर को नेटीजंस से अपार प्यार और सराहना मिल रही है। आप को बता दें कि इस ट्रेलर ने ना सिर्फ फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी इसकी जमकर तारीफ की है। 

क्या कहा ऋतिक रोशन ने

मअपने सोशल मीडिया के जरिए हुमा कुरैशी समेत पूरी टीम को गुड लक विश किया और उन्होंने लिखा "Intrigued by the trailer of #Mithya! Can't wait to binge watch the series. Releases on 18th February 2022 on Zee5. Best wishes to my friend @goldiebehl, @iamhumaq & the team! Good luck golds ! This is looking amazing."

छह-भाग वाली वेब-सीरिज 'मिथ्या' आजकल है खूब चर्चा में

रोज ऑडियो विजुअल प्रोडक्शन के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट आपके लिए छह-भाग वाली वेब-सीरिज 'मिथ्या' लेकर आ रहे हैं जो इस समय काफी चर्चा में है। दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को प्रोत्साहित करने के अलावा, हुमा कुरैशी और अवंतिका दसानी द्वारा अभिनीत इस सिरीज के ट्रेलर ने ऋतिक रोशन का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया, जिन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी तारीफ की।

वेब-सीरिज 'मिथ्या' ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर होगी रिलीज

डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरिज मिथ्या (Mithya) का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। यह सीरिज 18 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। इसमें हुमा कुरैशी के अलावा भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी भी नजर आएंगी। सीरीज के  6 भाग हैं। इसे रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट और अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। बता दें कि अवंतिका दसानी इस सिरीज से अपना डेब्यू कर रही हैं। 

कौन है किस किरदार में

इस सीरीज में परमब्रता चटर्जी, रजित कपूर और समीर सोनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। मिथ्या में हुमा कुरैशी जूही की भूमिका में नजर आएंगी, जो एक हिंदी साहित्य विश्वविद्यालय की प्रोफेसर हैं, जबकि अवंतिका दसानी उनकी छात्रा, रिया राजगुरु के रोल में नजर आएंगी। 

कहां से डार्क टर्न शुरू होती है

अकादमिक धोखे के रूप में जो चिंगारी निकलती है, वह जल्द ही दोनों के बीच परस्पर विरोधी संबंधों में बदल जाती है। जैसे ही जूही और रिया एक मनोवैज्ञानिक लड़ाई में शामिल होती हैं तो दोनों ही पीछे हटने के लिए तैयार नहीं होती हैं। यहां से मिथ्या एक डार्क टर्न लेती है। 

अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है प्रोड्यूस

रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस सीरिज को रोज़ ऑडियो विजुअल प्रोडक्शन के साथ मिलकर अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह सीरिज 18 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी।  

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारहुमा क़ुरैशीऋतिक रोशनवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!