लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच अनुष्का शर्मा की वेबसीरीज का टीजर रिलीज, दुनिया को नर्क बनाने की तैयारी में जुटे ये लोग

By अमित कुमार | Updated: April 21, 2020 16:24 IST

हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के बाल काटती नजर आईं थी। अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आईं थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस वेबसीरीज का टीजर खुद अनुष्का शर्मा और प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "सब बदलेगा, समय, लोग और लोक।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एनएच 10 और परी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को डराने का काम कर चुकी हैं। एक्टिंग के बाद अब अनुष्का बतौर निर्माता काम संभालने को तैयार हैं। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर उनके एक वेब सीरीज का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर को देखकर फैंस हैरान है और अभी से ही ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

इस वेबसीरीज का टीजर खुद अनुष्का शर्मा और प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर की शुरुआत एक आवाज से होती है जो लोगों को डराने का काम करती है। टीजर में कहा गया कि समय बदल रहा है और धरती का कानून बदलने के लिए घुस आए हैं कुछ ऐसे कीड़े, जो फैलाएंगे जहर, बहाएंगे खून और बना देंगे धरती को नर्क। टीजर में पेश की गई बातों से यह एक अलग वेब सीरीज होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "सब बदलेगा, समय, लोग और लोक। हालांकि, टीजर देखकर अभी दर्शक इसकी कहानी का अंदाज नहीं लगा सकेंगे। लेकिन इतना तो साफ है कि यह वेब सीरीज लोगों के सामने कई तरह के सवाल खड़े करने वाली है। टीजर में एक शख्स अपने हाथ में तलवार लिए हुए दिखाई दे रहा है। जो दिखने में बेहद डरावना है। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई