लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली के टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद अनुष्का शर्मा ने दिया अपना रिएक्शन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

By वैशाली कुमारी | Updated: September 19, 2021 15:19 IST

विराट के T20I कप्तानी छोड़ने का फैसला करने के एक दिन बाद अनुष्का शर्मा ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देटीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में सबको ये बताकर चौंका दिया था कि वो टी20 की कप्तानी छोड़ने वाले हैंइस पोस्ट के साथ ही अनुष्का ने विराट के विरोधियों पर निशाना साधा है

कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने नए नए कीर्तिमान हासिल किए, दुनियां की हर बड़ी टीम को उनके ही घर में हराया जिन्हे भारत में हराना भी मुश्किल था। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंचीं टीम इंडिया के कप्तान कोहली ही थे,भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान विराट ही थे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत जगह बना सका तब भी कप्तान कोहली ही थे।

इन तीनों ही आईसीसी की ट्रॉफियों के इतने करीब पहुंचने के बावजूद उन्हें हासिल ना कर पाना शायद सेलेक्टर्स को नागवार गुजरा और विराट के ऊपर क्रिकेट के एक प्रारूप से संन्यास लेने का दवाब और बढ़ने लगा।

बात करें टेस्ट मैचों की तो इसमें कोहली सबसे आगे हैं, वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने और इस प्रारूप में भारत को फिर से नंबर वन बनाया। ऑस्ट्रेलिया के ऊपर मिली जीत को भला कौन भूल सकता है? जिस तरह टीम इंडिया के लड़कों ने जीत दर्ज की उसने दुनियाभर में तारीफें बटोरी। हाल ही में इंग्लैंड के साथ हुई टेस्ट सीरीज में भी कोहली कि कप्तानी में ही टीम ने गजब का खेल दिखाया था। इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट का सूरज लगातार चमकता रहा लेकिन कहीं ना कहीं इनमें एक भी आईसीसी ट्रॉफी का ना होना एक धब्बे के जैसा था जिसने विराट कोहली जैसे कप्तान को भी संन्यास लेने के लिए मजबुर किया।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में सबको ये बताकर चौंका दिया था कि वो टी20 की कप्तानी छोड़ने वाले हैं। बता दें कि विराट ये पद आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद छोड़ देंगे। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही सभी को दी है।

विराट के इस फैसले के बाद कई क्रिकेटरों ने विराट का समर्थन किया तो कइयों ने इसको जल्दबाजी में लिया फैसला बताया। इसी क्रम में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके समर्थन में उतरी हैं।

विराट के T20I कप्तानी छोड़ने का फैसला करने के एक दिन बाद अनुष्का शर्मा ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, धारणा और वास्तविकता दो अलग-अलग चीजें हैं- बेनामी।

इस पोस्ट के साथ ही अनुष्का ने विराट के विरोधियों पर निशाना साधा है। बता दे की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की हार के बाद टीम के कई खिलाड़ियों ने विराट के बर्ताव की शिकायत बीसीसीआई को की थी जिसके बाद से ही उनके ऊपर दबाव बढ़ने लगा।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?