लाइव न्यूज़ :

#SafeHands challenge: कोरोना से बचाव के लिए अनुष्का शर्मा ने शेयर किया वीडियो, बताए कैसे धोए हाथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 18, 2020 11:40 IST

अनुष्का शर्मा को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से एक चैलेंज दिया गया जिसे स्वीकारते हुए एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा ने कोरोना वायरस से लोगों को अवेयर करने के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है भारत में भी कोरोना वायरस अब तेजी से बढ़ता जा रहा है।

कोरोना वायरस का कहर जमकर देखने को मिल रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना वायरस को लेकर देश में जमकर सावधानियां बरती जा रही हैं। मॉल, सिनेमाहाल और फिल्मों की शूटिंग तक रुक गई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी सभी को जागरुक करने में लगे हुए हैं।अनुष्का शर्मा को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से एक चैलेंज दिया गया जिसे स्वीकारते हुए एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। 

इस खास चैलेंज का नाम SafeHands challenge है, ये  #COVID19 को लेकर है। इस चैलेंज में मास्कर लगाकर अपने हाथों को साबुन लगाकर अच्छी तरह से धोना है।ये चैलेंज बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को डब्ल्यूएचओ डिरेक्टर जनरल डॉक्टर टिडरोज की तरफ से दिया गया है।

ऐसे में इस चैलेंज को दीपिका पादुकोण पहले ही स्वीकार चुकी हैं। अब इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। अनुष्का ने इसी चैलेंज को स्वीकारते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने हाथों पर साबुन लगाकर धुलती दिखीं।

अनुष्का इस वीडियो में बता रही हैं कि किस तरह से कोरोना से बचने के लिए आपको हाथ धोने चाहिए। अनुष्का वीडियो में बहुत ही सावधानी के साथ साबुन से हाथ धोती नजर आ रही हैं। साथ ही वह हाथ पोछने तक के बारे में बता रही हैं।

कोराना वायरस का प्रकोप लगातार भारत में फैल रहा है। इसके संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार (18 मार्च) को 147 पहुंच गई है और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण भारत में तीन लोगों की मृत्यु भी हो गई है।

टॅग्स :अनुष्का शर्माकोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई