लाइव न्यूज़ :

KBC में आईं सुनीता की कहानी सुनकर अनुष्का इमोशनल, किया ट्वीट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 21, 2019 08:35 IST

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में अनुष्का ने एक खास ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा ने महिलाओं और लड़कियों को यौन तस्करी से बचाने का अभूतपूर्व कार्य करने वाली सोशल वर्कर सुनीता कृष्णन की सराहना की हैसुनीता हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के स्पेशल 'कर्मवीर' एपिसोड की मेहमान थीं

अनुष्का शर्मा ने महिलाओं और लड़कियों को यौन तस्करी से बचाने का अभूतपूर्व कार्य करने वाली सोशल वर्कर सुनीता कृष्णन की सराहना की है. सुनीता हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के स्पेशल 'कर्मवीर' एपिसोड की मेहमान थीं.

इस एपिसोड को देखने के बाद अनुष्का ने ट्वीट किया, ''केबीसी के एपिसोड में सुनीता कृष्णन जैसी समाज सेविका द्वारा प्रकाश में लाई गई घटनाएं और घिनौनी वास्तविकताएं वाकई में बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक है. उन्होंने महिलाओं और लड़कियों, जिनमें तीन साल की छोटी बच्ची भी है, को यौन तस्करी से बचाने का अभूतपूर्व काम किया है और कर रही हैं.''

अनुष्का ने लिखा, ''हम आभारी हैं कि उनके जैसे लोग इस दुनिया में मौजूद हैं और इस तरह के बेहतरीन लोगों को शो पर दिखाने के लिए केबीसी को शाबाशी.'' यौन तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ने वाली सुनीता खुद एक पीडि़ता हैं. वह जब महज 15 साल की थीं, आठ लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था. अब वह प्रज्ज्वला नामक संगठन बनाकर यौन तस्करी से महिलाओं और बच्चियों को बचाने का काम करती हैं.

टॅग्स :अनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार