लाइव न्यूज़ :

CAA प्रोटेस्ट: अनुराग कश्यप ने पुलिस पर साधा निशाना, लिखा-असामाजिक तत्व दंगा शुरू करते हैं और फिर पुलिस टूट पड़ती है जनता पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 21, 2019 08:54 IST

अब देश के बिगड़ते हालातों के बाद अनुराग कश्यप ने एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। आते ही सीएए और नागरिकता बिल का जमकर विरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।

अब देश के बिगड़ते हालातों के बाद अनुराग कश्यप ने एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। आते ही सीएए और नागरिकता बिल का जमकर विरोध किया है। अनुराग के पुराने तेवर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।

अनुराग ने ट्वीट करके लिखा है कि कोई भी ट्रोल कुछ भी बोले , या भक्त बोले । बात साफ़ है , सारा वाइलेंस , स्टेट वाइलेंस है। सबूत है कि पुलिस एंटी सीएए प्रोटेस्स  तोड़ने के लिए संकेत पे तैयार रहती है और यह पुलिस खुद , या स्टेट स्पोर्टिड असामाजिक तत्व दंगा शुरू करते हैं और फिर पुलिस टूट पड़ती है जनता पे ।

अनुराग का सोशल मीडिया पर इस तरह का रूप अब जमकर देखने को मिल रहा है। उनके इस ट्वीट पर फैंस की भी जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। अब बॉलीवुड सितारे भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं। ट्विटर पर अपना विरोध जताने के बाद बॉलीवुड हस्तियां मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी जुटी थीं।

टॅग्स :अनुराग कश्यपनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?