लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने कहा- छापेमारी के बाद 650 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पाई गईं, तापसी पन्नू के पास से 5 करोड़ कैश लेने के सबूत मिले

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:24 IST

छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर की गई जिसमें रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शुभाशीष सरकार तथा सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनी केडब्ल्यूएएन के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपन्नू और कश्यप, दोनों को कई मुद्दों पर अपने खुलकर अपने विचार रखने के लिए जाना जाता है।अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है। अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की।

नई दिल्लीः केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि आयकर विभाग द्वारा दो फिल्म निर्माण कंपनियों, दो प्रतिभा प्रबंधन कंपनी और एक मशहूर अभिनेत्री के ठिकानों पर की गई छापेमारी में 650 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमित्ताओं का पता चला है।

हालांकि, उसने किसी का नाम नहीं लिया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की थी। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है।

यह छापेमारी मुंबई, पुणे और हैदराबाद में 30 स्थानों पर की गई जिसमें सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनी केडब्ल्यूएएन और ऐक्सीड के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। छापेमारी की कार्रवाई के एक दिन बाद बिना किसी का नाम लिए सीबीडीटी ने कहा कि जिन कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली गई, वे फिल्म, वेब सीरीज के निर्माण और अभिनय, निर्देशन एवं प्रतिभा प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने इनकी पहचान पन्नू और फैंटम फिल्म्स के पूर्व प्रर्वतक कश्यप, निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी, निर्माता विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मंटेना के रूप में की है। सूत्रों ने सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनियों की पहचान केडब्ल्यूएएन और एक्सीड के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माण से जुड़ी जिस दूसरी कंपनी पर छापेमारी की गई, वो अनुराग कश्यप से संबंधित है। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की वास्तविक कमाई की तुलना में अग्रणी फिल्म निर्माण कंपनियों द्वारा आय को काफी कम करके दिखाने के साक्ष्य का पता लगाया गया है।

इसमें आरोप लगाया गया, '' फिल्म निर्देशकों और साझेदारों के बीच फिल्म निर्माण कंपनियों के शेयर लेन-देन के हेरफेर और कम मूल्यांकन संबंधी साक्ष्य भी सामने आए हैं और करीब 350 करोड़ रुपये की कर पेचिदगियां पाई गई हैं। इनके बारे में आगे जांच की जा रही है।''

सीबीडीटी ने दावा किया, '' एक मशहूर अभिनेत्री द्वारा पांच करोड़ की रकम नकद प्राप्त करने के भी साक्ष्य मिले हैं और इस बारे में आगे की जांच जारी है।'' उन्होंने दावा किया कि इसी तरह की कई वित्तीय अनियमित्ताओं की जानकारी सामने आई है। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपतापसी पन्नूमुंबईआयकरपुणेभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार