शेखर कपूर को आई 36 साल पुरानी फिल्म 'मासूम' की याद, विवाद होने पर समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 3, 2019 03:03 PM2019-08-03T15:03:58+5:302019-08-03T15:43:08+5:30

अब फिर से शेखर कपूर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में शेखर ने मासूम फिल्म को याद किया है।

anurag kashyap supports shekhar kapur after fans backlash on masoom | शेखर कपूर को आई 36 साल पुरानी फिल्म 'मासूम' की याद, विवाद होने पर समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप

शेखर कपूर को आई 36 साल पुरानी फिल्म 'मासूम' की याद, विवाद होने पर समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप

Highlightsबॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर एक के बाद एक विवाद में घिर रहे हैं। मॉब लिंचिंग पर 49 बुद्धिजीवियों द्वारा पीएम को लिखे गए लेटर पर शेखर कपूर ने ट्वीट किया था।


बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर एक के बाद एक विवाद में घिर रहे हैं। हाल ही में  मॉब लिंचिंग पर 49 बुद्धिजीवियों द्वारा पीएम को लिखे गए लेटर पर शेखर कपूर ने ट्वीट किया था। जिस पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से उनकी जमकर बहस भी हो गई थी।अब फिर से शेखर कपूर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में बने हुए है।

हाल ही में शेखर ने मासूम फिल्म को याद किया है। जिसके बाद फैंस ने उनको ट्रोल किया और जमकर कमेंट किए हैं। लेकिन इस पर शेखर के समर्थन में अनुराग कश्यप उतर आए हैं।

शेखर कपूर ने गुरुवार के ट्वीट किया और लिखा कि बहुत से जानकार लोग चाहते थे कि मैं इस फिल्म की पटकथा बदल दूं। वे लोग प्रसिद्ध, अनुभवी और जानकार थे। उन्होंने बताया कि इसमें कोई ड्रामा नहीं है, कोई खलनायक नहीं है, मैं भोला, अनजान, अप्रशिक्षित, अनाड़ी जरूर था, लेकिन विद्रोही था। भगवान का शुक्र है! 




शेखर के इस ट्वीट पर अनुराग ने लिखा है कि मैन, वुमन ऐंड चाइल्ड की तुलना में ‘मासूम’ एक ‘सुपीरियर' फिल्म थी और यह रीमेक भी नहीं थी। अनुराग के मुताबिक़,  शेखर कपूर काफी अच्छे फिल्मकार हैं और उनका वर्तमान ट्वीट भी इस तथ्य को नहीं बदल सकता है।

Web Title: anurag kashyap supports shekhar kapur after fans backlash on masoom

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे