दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुए। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आ गए हैं। दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। दिल्लीवालों ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाज को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। दिल्ली में चुनाव के बाद अब बिहार में चुनाव होने वाले हैं, इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया है।
अनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।
अनुराग कश्यप ने ट्वीट करके बीजेपी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap Twitter) अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय जनता के सामने रखते हैं।उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "बाकी अब बिहार का हिंदू खतरे में आने वाला है , टुकड़े टुकड़े वाले वहां भी आने वाले हैं। बाकी उनके ऊपर है। अनुराग के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।