नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड के कई सितारे भी इसके सीएए और एनआरसी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसमें जो सबसे ज्यादा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं वह हैं डायरेक्टर अनुराग कश्यप। अनुराग पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया से गायब थे लेकिन जामिया में पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना के बाद वे वापस सोशल मीडिया पर वापस लौट आए थे, जिसके बाद से ही वह मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं। वे कुछ समय पहले मुंबई में हुए प्रोटेस्ट्स में भी शामिल हुए थे और उन्होंने एक बार फिर मुंबई के एक प्रोटेस्ट से अपनी बात रखी है।
दिल्ली के शाहीनबाग की तरह से ही मुंबईबाग में भी महिलाएं सीएए और एनसीआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। अनुराग इस प्रोटेस्ट में हाल ही में शामिल हुए हैं। इस प्रदर्शन में शामिल होने के बाद अनुराग ने हाल ही में डायरेक्टर ने ट्वीट किया है।
अनुराग ने ट्वीट किया है और लिखा है कि आज मैं मुंबई बाग गया था। नावापाड़ा में शाहीनबाग की तरह ही बहुत सारी माएँ, बहनें, औरतें बैठी हैं अपने हक की संवैधानिक लड़ाई लड़ने। आइए उनके साथ खड़ा हो के उनका हौंसला बढ़ाएँ। उन्हें वहाँ से हटाने की बात हो रही है, चलिए उनका साथ दें।
वहां अनुराग ने एक स्पीच भी दी थी। गौरबतल है कि अनुराग अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से सीएए-एनआरसी का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं और वे सीएए कानून के खिलाफ मुंबई में प्रोटेस्ट में भी नजर आए थे।