लाइव न्यूज़ :

Anurag Kashyap controversy: अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों को कहे बेहद ही अपमानजनक शब्द, मच गया भारी बवाल

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2025 18:13 IST

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक टिप्पणी का जवाब देते हुए, अनुराग कश्यप ने कथित तौर पर कहा कि वह ब्राह्मणों पर पेशाब करेंगे।

Open in App

Anurag Kashyap controversy:  फिल्म फिल्म निर्माता-अभिनेता अनुराग कश्यप ने हाल ही में आगामी विवादास्पद फिल्म फुले के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय की कड़ी आपत्तियों के बीच ब्राह्मणों के खिलाफ घृणास्पद टिप्पणी की। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक टिप्पणी का जवाब देते हुए, अनुराग कश्यप ने कथित तौर पर कहा कि वह ब्राह्मणों पर पेशाब करेंगे। 17 अप्रैल 2025 को, विवादास्पद फिल्म निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट प्रकाशित किया जिसमें उन्होंने महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समूहों द्वारा आक्रोश और अनंत महादेवन निर्देशित 'फुले' फिल्म की रिलीज में देरी पर अपनी निराशा व्यक्त की।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कश्यप ने लिखा, "मेरी जिंदगी का पहला नाटक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले पर था। भाई अगर हमारे देश में जातिवाद नहीं होता तो उनको क्या जरूरत थी लड़ने की। अब ये ब्राह्मण लोगों को या तो शर्म आ रही है या वो शर्म से मर रहे हैं, या फिर वे अलग ब्राह्मण भारत में रह रहे हैं जो हम देख नहीं पा रहे हैं। चू...या कौन है, कोई तो समझाए?”

कश्यप ने आगे कहा, "मेरा सवाल यह है कि जब फिल्म सेंसरशिप के लिए जाती है, तो बोर्ड में चार सदस्य होते हैं। आखिर समूहों और विंग्स को फिल्मों तक पहुंच कैसे मिलती है, जब तक कि उन्हें इसकी अनुमति न दी जाए? पूरी व्यवस्था ही धांधली वाली है।" 

उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि पंजाब 95, तीस, धड़क 2 सहित कई फिल्में, जो समाज की कथित ‘असहज सच्चाइयों’ को बताती हैं, सेंसरशिप का सामना करती हैं और रिलीज नहीं हो पाती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि इस जातिवादी, क्षेत्रवादी, नस्लवादी सरकार के एजेंडे को उजागर करने वाली कितनी अन्य फिल्मों को रोका गया है... उन्हें अपना चेहरा आईने में देखने में शर्म आती है। डरपोक।“

विवादास्पद फिल्म निर्माता ने एक पोस्ट में अपने लंबे भाषण का एक अंश साझा किया, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों से यह तय करने को कहा कि भारत में जातिवाद है या नहीं। उन्होंने सवाल उठाया, "धड़क 2 की स्क्रीनिंग के दौरान सेंसर बोर्ड ने हमसे कहा कि मोदी जी ने भारत में जाति व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसी आधार पर संतोष को भी भारत में रिलीज नहीं किया जा सकता।"

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने कश्यप का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितनी तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे।' हालांकि, जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा कि वह ब्राह्मणों पर पेशाब करेंगे। कश्यप ने कथित तौर पर लिखा था, “ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा...कोई प्रोब्लम?” कश्यप के इस कथित अपमानजनक बयान से सोशल मीडिया पर हंगामा बरप रहा है। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?