लाइव न्यूज़ :

सेक्रेड गेम्स: राहुल गांधी के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने भरी हामी, 19 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2018 11:28 IST

‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर आते ही तहलका मचा दिया है। इस सीरीज को लेकर हर किसी के जुबान पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 16  जुलाई:  ‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर आते ही तहलका मचा दिया है। इस सीरीज को लेकर हर किसी के जुबान पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं शामिल हैं।  वहीं, इस सीरीज को लेकर बोल्ड सीन हो या फिर राजनीतिक बवाल हर तरफ बस सेक्रेड गेम्स की ही चर्चा हो रही है। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद अनुराग कश्यप ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वहीं, इस वेब सीरीज में भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी पर कथित रूप से कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिस पर राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी और आरएसएस का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर निगरानी और नियंत्रण होना चाहिए, जबकि यह आजादी हमारा बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है। इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि मेरे पिता देश के लिए जिए और देश के लिए ही उन्होंने अपनी जान दे दी। किसी भी तरह की  काल्पनिक सीरीज से मेरे पिता का सच नहीं बदलने वाला है। इस पर अनुराग कश्यप ने राहुल के ट्वीट का उल्लेख किया और लिखा, ''ये हुई ना बात। इसी लाइन में अभिनेत्री स्वरा भास्कर का नाम भी है।

उन्होंने लिखा है कि वह राहुल गांधी जैसे मुख्यधारा के राजनीतिज्ञ द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सेंसरशिप पर साफ और प्रगतिशील विचार से बेहद प्रभावित हैं। राहुल गांधी का ये बयान वेब सीरिज से इन दृश्यों को हटाने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका के बाद आया था। वहीं कोलकाता में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी।

वहीं, नेटफ्लिक्स 'सेक्रेड गेम्स' केस पर दिल्ली उच्च न्यायालय का कहना है कि संवाददाताओं के लिए अभिनेताओं को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। सभी 8 एपिसोड पहले ही प्रसारित किए जा चुके हैं। कुछ भी नया प्रसारित नहीं किया जाएगा। अदालत को  गुरुवार को इस मामले को सुनना है। गौरबतल है कि राजश्री ने ‘सेक्रेड गेम्स’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी सुभद्रा गायटोंडे का किरदार निभाया है।वही, सैफ अली खान मुख्य किरदार में है।

टॅग्स :अनुराग कश्यपराहुल गाँधीदिल्ली हाईकोर्टस्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए