लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ने मुकेश अंबानी की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, हुए जमकर ट्रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2019 10:16 IST

अनुराग एक बार फिर से अपने ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बने हैं। हाल ही में एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग कश्यप को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।

अब सीएए और एनआरसी पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की है। अनुराग एक बार फिर से अपने ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बने हैं। हाल ही में एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

एक ट्वीट करने के कारण अनुराग कश्यप हाल ही में ट्रोल हो गए हैं। उन्होंने मुकेश अबांनी की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। जिस कारण से वह ट्रोल हो गए हैं।

अनुराग कश्यप ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स से जुड़ी एक रिपोर्ट को कमेंट विद रिट्वीट किया है। इस रिपोर्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल कितना इजाफा हुआ है ये पेश किया गया है। इस रिपोर्ट को रीट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, "देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है"। 

ऐसे में यूजर्स ने अनुराग की क्लास लगा दी है और जमकर कमेंट किए हैं।

हाल ही में अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर  शिकायत की थी कि उनके फॉलोअर्स कम हो गए हैं। अनुराग ने कहा था टर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं।

टॅग्स :अनुराग कश्यपमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?