लाइव न्यूज़ :

कोरोना को हराने के लिए अनुराग कश्यप और वरुण ग्रोवर कर रहे हैं दिल जीतने वाला काम, जान आप भी करेंगे सलाम

By भाषा | Updated: May 20, 2020 21:56 IST

इस अभियान का लक्ष्य अगले 30 दिन में 13,44,000 रुपये जमा करने का है ताकि 10 जांच किट खरीदी जाएं और इससे 1000 लोगों की कोविड-19 जांच हो सके ।

Open in App
ठळक मुद्देमिलाप ने बताया कि प्रत्येक जांच किट की कीमत 1.2 लाख रुपए है और इसमें जीएसटी भी अलग से शामिल है। प्रत्येक किट से 100 लोगों के नमूनों की जांच होती है और उनका लक्ष्य 10 जांच किटों को दान करने का है जिससे 1,000 लोगों की जांच मुफ्त में हो सके।

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, लेखक वरुण ग्रोवर और कॉमेडियन कुणाल कामरा कोविड-19 जांच किट के लिए धन जुटाने की खातिर अपनी ट्रॉफियां नीलाम कर रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य अगले 30 दिन में 13,44,000 रुपये जमा करने का है ताकि 10 जांच किट खरीदी जाएं और इससे 1000 लोगों की कोविड-19 जांच हो सके । 

कश्यप ने ट्वीट किया कि जो भी सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, वह चर्चित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की फिल्मफेयर ट्रॉफी ले जाएगा। फिल्म को 2013 में फिल्मफेयर आलोचक अवार्ड से नवाजा गया था। वहीं ग्रोवर को ‘दम लगाके हईशा’ का गीत ‘मोह मोह के धागे’’ लिखने के लिए टीओआईएफए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था जिसे उन्होंने नीलामी के लिए रखा है।

उन्होंने लिखा कि यह ट्रॉफी उनके रिटायरमेंट के बाद धन जमा करने की योजना में शामिल थी लेकिन भारत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए इससे ज्यादा अच्छा इस्तेमाल नहीं हो सकता है। वहीं कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कहा कि वह अपना यूट्यूब बटन अवार्ड नीलामी के लिए रख रहे हैं। यूट्यूब यह अवॉर्ड बेहद लोकप्रिय चैनलों को देता है।

क्राउडफंडिंग (लोगों द्वारा चंदा दिया जाना) मंच ‘मिलाप’ के अनुसार, अभियान के जरिए जुटाया गया धन सीधे मिलाप फाउंडेशन से माय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशन को भेजा जाएगा जिससे बुर्डा मीडिया इंडिया को कोविड-19 जांच किट हासिल होगी और फिर इसे अस्पतालों और प्रयोगशालाओं को दिया जाएगा। 

मिलाप ने बताया कि प्रत्येक जांच किट की कीमत 1.2 लाख रुपए है और इसमें जीएसटी भी अलग से शामिल है। प्रत्येक किट से 100 लोगों के नमूनों की जांच होती है और उनका लक्ष्य 10 जांच किटों को दान करने का है जिससे 1,000 लोगों की जांच मुफ्त में हो सके। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!