लाइव न्यूज़ :

'आज फिर तुम पे' का रीमिक्स सुनकर बोलीं अनुराधा पौडवाल- मेरे गानों के रीमिक्स मुझे डराते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 19, 2023 12:58 IST

एक रीमिक्स का उदाहरण देते हुए जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया था, पौडवाल ने कहा कि जब उन्होंने आज फिर तुम पर प्यार आया है का रीक्रिएटेड वर्जन सुना तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराधा पौडवाल की गिनती उन गायिकाओं में होती है, जिनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत जबरदस्त है।उनकी सुरीली आवाज में एक ऐसा जादू है, जिसे सुनने के बाद कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाए।विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित अभिनीत यह गीत मूल रूप से लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित था।

नई दिल्ली: अनुराधा पौडवाल की गिनती उन गायिकाओं में होती है, जिनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत जबरदस्त है। उनकी सुरीली आवाज में एक ऐसा जादू है, जिसे सुनने के बाद कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाए। अनुराधा ने अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म 'अभिमान' से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने भजन की ओर रुख किया और भजन गाने लगी। 

फिलहाल, अनुराधा एक बात से काफी नाराज हैं। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अनुराधा ने कहा, "मैं कभी-कभी अपने खुद के गाने सुनती हूं, बहुत ज्यादा नहीं, लेकिन ऐसा जब मैं करती हूं, तो मैं भक्ति वाले गाने सुनती हूं। लेकिन आप जानते हैं कि मैं उन्हें कब सुनता हूं? जब अपने किसी गाने का रीमिक्स सुनती हूं और मैं भयभीत हो जाती हूं और मैं रोना चाहती हूं।" 

एक रीमिक्स का उदाहरण देते हुए जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया था, पौडवाल ने कहा कि जब उन्होंने आज फिर तुम पर प्यार आया है का रीक्रिएटेड वर्जन सुना तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा, "ऐसा तब हुआ जब किसी ने मुझे आज फिर तुम पे का रीमिक्स सुनने के लिए कहा। उस व्यक्ति ने मुझे बताया कि यह एक सुपर-डुपर हिट ट्रैक है और उसने मुझे भेज दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने इसे सुना तो मेरी आंखों में आंसू आ गए, मैंने तुरंत यूट्यूब का रुख किया और फिल्म के अपने मूल गीत को कई बार सुना।" विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित अभिनीत यह गीत मूल रूप से लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित था और पौडवाल और पंकज उधास द्वारा गाया गया था। रीक्रिएटेड ट्रैक को अरिजीत सिंह और समीरा कोप्पिकर ने गाया था, जिसमें कामुक थ्रिलर हेट स्टोरी 2 के लिए अर्का का संगीत था। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!