लाइव न्यूज़ :

अनुपम श्याम मां के निधन और धारावाहिक बंद होने की खबर से सदमे में थे, दिवंगत अभिनेता के भाई का खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2021 11:06 IST

अनुराग श्याम ने बताया कि उनकी बीमार मां प्रतापगढ़ में थीं। वह मिलने नहीं आ पाए क्योंकि यहां कोई डायलिसिस केंद्र नहीं था और इससे अभिनेता के स्वास्थ्य को खतरा था। अनुपम श्याम के भाई अनुराग श्याम ने इस बात का भी खुलासा किया है कि अभिनेता आमिर खान ने उन्हें (अनुपम श्याम)  प्रतापगढ़ में एक डायलिसिस सेंटर खोलने का आश्वासन दिया था...

Open in App
ठळक मुद्देबीमार मां से ना मिल पाने को लेकर अनुपम श्याम काफी सदमे में थेअनुपम श्याम को इस बात की भी चिंता थी कि उनका शो जल्द बंद हो जाएगादिवंगत अभिनेता के भाई अनुराग श्याम ने कहा कि आमिर खान ने प्रतापगढ़ में डायलिसिस केंद्र खोलने का आश्वासन दिया था

प्रतापगढ़ः हाल ही में (8 अगस्त) दिवंगत हुए अभिनेता अनुपम श्याम के भाई अनुराग श्याम ने बताया है कि उनके भाई मां के निधन और धारावाहिक बंद होने की खबर से सदमे में थे। आजतक से बातचीत में अनुराग श्याम ने कहा कि अनुपम श्याम इस बात से परेशान थे कि जब वह बीमार थीं तो उनकी मां से नहीं मिल पाए। 

अनुराग श्याम ने बताया कि उनकी बीमार मां प्रतापगढ़ में थीं। वह मिलने नहीं आ पाए क्योंकि यहां कोई डायलिसिस केंद्र नहीं था और इससे अभिनेता के स्वास्थ्य को खतरा था। अनुपम श्याम के भाई अनुराग श्याम ने इस बात का भी खुलासा किया है कि अभिनेता आमिर खान ने उन्हें (अनुपम श्याम)  प्रतापगढ़ में एक डायलिसिस सेंटर खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ समय बाद उनका फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अनुपम इस खबर से परेशान थे कि उनका शो जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

अनुराग ने बातचीत में आगे कहा कि हमारा परिवार बहुत कुछ झेल रहा है। मेरी मां का पिछले महीने निधन हो गया। अनुपम हैरान थे कि वह प्रतापगढ़ (जहां उनकी मां रहती थी) नहीं जा सकते थे। शहर में डायलिसिस सेंटर के बिना, वहां जाना उनके जान के लिए खतरा था। दिवंगत अभिनेता के भाई ने कहा कि हमने प्रतापगढ़ में एक डायलिसिस सेंटर के लिए आग्रह किया और अनुपम इसके लिए आमिर खान के पास भी गए। आमिर खान ने आश्वासन भी दिया लेकिन बाद में वे फोन उठाना ही बंद कर दिए।

अनुराग श्याम ने साक्षात्कार में यह भी कहा कि अभिनेता की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ था। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर भी हटा दिया। हालांकि, उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनका रक्तचाप तेजी से गिर गया जिसके बाद उनके कई अंग फेल हो गए और उनकी मौत हो गई।

बता दें अनुपम श्याम पिछले कुछ सालों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और करीब एक हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। टीवी शो मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2 में वे नजर आ रहे थे। इसका पहला सीजन काफी हिट रहा था। अनुपम ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान में आमिर के साथ भी काम किया था।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्रीआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच