लाइव न्यूज़ :

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की रिलीज डेट आई सामने, मेकर्स ने उठाया स्टार्स के लुक से पर्दा

By विवेक कुमार | Updated: July 23, 2018 14:53 IST

The Accidental Prime Minister Movie Release Date Out:ये फिल्म साल 2014 में आई किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है।

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। विजय रत्नाकर गुट्टे की ये फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। बता दें कि ये फिल्म साल 2014 में आई किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है। फिल्म को भी इसी टाइटल के साथ बनाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर हू-ब-हू मनमोहन सिंह जैसे नजर आ रहे हैं।

फ़िलहाल मेकर्स ने आज फिल्म की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी स्टार्स के लुक से पर्दा उठाया गया है। लुक में सबसे आगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रुप में अनुपम खेर बैठे हुए है।

इसमें अनुपम खेर ने हल्के आसमानी रंग की पगड़ी के साथ मिट्टी कलर की सदरी और पैंट पहनी हुई है। वहीं अनुपम खेर के पास ए।पी।जे।अब्दुल कलाम और साथ ही सोनिया गांधी और इनके साथ कई अन्य राजनैतिक व्यक्ति भी साथ बैठे और खड़े नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता अक्षय खन्ना संजय बारू के किरदार में हैं और दिव्या सेठ शाह फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में नजर आएंगी। हंसल मेहता इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

टॅग्स :अनुपम खेरमनमोहन सिंहबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!