लाइव न्यूज़ :

VIDEO: इंसानियत की कीमत बताते हुए अनुपम खेर ने सुनाई कविता, कहा- सभी इंसान हैं मगर फर्क सिर्फ इतना है...

By अमित कुमार | Updated: July 26, 2020 14:36 IST

अनुपम खेर एक्टिंग के साथ-साथ और भी कई तरह के कामों को करने में रुचि रखते हैं। वह अक्सर खुद की लिखी हुई कविताएं फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने कई मौकों पर अपनी लिखी हुई कविता फैंस के बीच पेश की है।अनुपम खेर ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीड‍ियो में अनुपम इंसानों में फर्क को बयां करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर वो अक्सर अपनी राय रखते हैं। इसके अलावा वह खुद से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर ने कई मौकों पर अपनी लिखी हुई कविता फैंस के बीच पेश की है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

अनुपम खेर ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करने के कुछ देर बाद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीड‍ियो में अनुपम इंसानों में फर्क को बयां करते नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर की इस कविता को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अनुपम भी कुछ फैंस के सवालों का जवाब देने का काम कर रहे हैं।  

कुछ जख्म देते हैं और कुछ जख्म भरते हैं

अनुपम द्वारा कह गए इस कविता के बोल कुछ ऐसे हैं- 'फर्क सिर्फ इतना है...सभी इंसान हैं मगर फर्क सिर्फ इतना है...कुछ जख्म देते हैं और कुछ जख्म भरते हैं...हमसफर सभी हैं मगर फर्क सिर्फ इतना है...कुछ साथ चलते हैं कुछ साथ छोड़ देते हैं...प्यार सभी करते हैं...मगर फर्क सिर्फ इतना है कुछ जान देते हैं कुछ जान लेते हैं...दोस्ती सभी करते हैं...मगर फर्क सिर्फ इतना है कुछ दोस्ती निभाते हैं कुछ दोस्ती आजमाते हैं...'

कोरोना वायरस से संक्रमित थी अनुपम खेर की मां

कुछ दिन पहले ही अनुपम खेर ने कहा था कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनकी मां को डॉक्टरों ने ‘‘स्वस्थ’’ घोषित किया है और वह अब घर पर ही पृथक-वास में रहेंगी। खेर ने 12 जुलाई को कहा था कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू और उनके परिवार को कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है। खेर ने एक वीडियो साझा करते हुये लिखा, ‘‘कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी चिकित्सा मानदंडों से मां को स्वस्थ घोषित किया है। वह अब घर पर ही पृथक-वास में रहेंगी।’’

टॅग्स :अनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!