लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने की कंगना रनौत की तारीफ, बताया वुमन एम्वारमेंट का सही उदाहरण

By मेघना वर्मा | Updated: May 28, 2019 17:16 IST

कंगना रनौत इन दिनों फिल्म पंगा की शूटिंग में बिजी हैं। जल्द ही उनकी फिल्म मेंटल है क्या रिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ राजकुमार राव दिखाई देंगे।

Open in App

एक्टर अनुपम खेर और एक्ट्रेस कंगना रनौत दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी बात खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं। अनुपम खेर जहां हर मुद्दे पर खुलकर अपनी सोच शेयर करते हैं तो वहीं कंगना रनौत बॉलीवुड हो या राजनीति किसी भी मुद्दे पर खुले बोल बोलती हैं। रिसेंटली अनुपम और कंगना रनौत एयरपोर्ट पर मिले जिसके बाद अनुपम ने कंगना के लिए स्पेशल मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

अनुपम खेर ने कंगना रनौत के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। जिसमें दोनों स्टार्स एक-दूसरे का हाथ पकड़े और एक-दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुपम ने कंगना की ये फोटो शेयर करके लिखा, 'तुमसे मिलना हमेशा ही बेहतरीन होता है तुम मेरी फेवरेट हो' शेयर की हुई फोटो में कंगना और अनुपम दोनों ही व्हाइट कलर के आउट फिट में दिखाई दे रहे हैं। 

अनुपम खेर हमेशा ही कंगना को स्पोर्ट करते हैं। जब उनकी फिल्म मर्णकर्णिका के लिए कंगना को डायरेक्शन के लिए ट्रोल किया गया था तब भी अनुपम ने कंगना रनौत को ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि कंगना रनौत एक रॉक स्टार हैं। वो बहुत समझदार हैं और वुमेन इम्पारमेंट का एक बेहतरीन एक्जामपल हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों फिल्म पंगा की शूटिंग में बिजी हैं। जल्द ही उनकी फिल्म मेंटल है क्या रिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ राजकुमार राव दिखाई देंगे। मेंटल है क्या और ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को लेकर कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कंगना की बहन रंगोली ने कई ट्वीट किये थे। जिसके बाद सुपर 30 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

टॅग्स :अनुपम खेरकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस