लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर की मां ने जीती कोरोना से जंग, एक्टर ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

By भाषा | Updated: July 20, 2020 20:15 IST

सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को कोरोना से बचने की सलाह देने वाले अनुपम खेर अपनी मां को लेकर फैंस के बीच हेल्थ अपडेट देते रहते हैं। अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी मां अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने ट्विटर पर अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की।अनुपम की मां दुलारी की तबीयत खराब थी। जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया और वह कोरोना से संक्रमित पाई गईं थी

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनकी मां को डॉक्टरों ने ‘‘स्वस्थ’’ घोषित किया है और वह अब घर पर ही पृथक-वास में रहेंगी। खेर ने 12 जुलाई को कहा था कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू और उनके परिवार को कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है।

65 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की, जिन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खेर ने एक वीडियो साझा करते हुये लिखा, ‘‘कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी चिकित्सा मानदंडों से मां को स्वस्थ घोषित किया है। वह अब घर पर ही पृथक-वास में रहेंगी।’’

उन्होंने कहा, 'प्रेम का असर होता है। सुरक्षित रहें लेकिन कोविड पॉजिटिव रोगी/परिवारों से भावनात्मक रूप से दूर न रहें! डॉक्टर और नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी असली हीरो हैं।’’वीडियो क्लिप में, खेर ने कहा कि उनके भाई, उनकी भाभी रीमा और उनकी भतीजी बृंदा,  पहले से ही घर पर ही पृथक-वास में रह रहे हैं, और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।

कुछ दिनों से अनुपम की मां दुलारी की तबीयत खराब थी। जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया और वह कोरोना से संक्रमित पाई गईं थी। जिसके बाद अनुपम खेर ने मां का सीटी स्कैन करवाया था। फिर माइल्ड (हल्के) कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया। अनुपम तो कोरोना नेगेटिव निकले लेकिन उनके भाई इस वायरस के चपेटे में आ गए।

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!