लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ के निधन पर एक और खुलासा, बिग बॉस के कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने कह दी ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: September 12, 2021 15:07 IST

विशाल ने खुलासा किया कि टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में विशाल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सिद्धार्थ ने विशाल का नंबर ढूंढ कर अपने फोन पर बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देयह शायद उन दोनों की आखिरी बात और आखिरी मुलाकात होगी बिग बॉस में उनके साथ कंटेस्टेंट रहे विशाल आदित्य सिंह ने उनके साथ अपने आखिरी मुलाकात को याद किया है

2 सितम्बर को टेलीविजन के मशहूर ऐक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अचानक से उनकी मौत पर हर कोई हैरान हो गया था। बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में सिद्धार्थ के निधन पर उदासी छाई हुई थी। कई सारे टेलीविजन सितारों ने सिद्धार्थ को अंतिम विदाई दी थी। ऐसे में बिग बॉस में उनके साथ कंटेस्टेंट रहे विशाल आदित्य सिंह ने उनके साथ अपने आखिरी मुलाकात को याद किया है।

हैरानी की बात यह है कि बिग बॉस 13 में झगड़े के बाद यह दोनों घर के बाहर आने के बाद भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। लेकिन अब विशाल ने खुलासा किया कि टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में विशाल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सिद्धार्थ ने विशाल का नंबर ढूंढ कर अपने फोन पर बधाई दी। आधे घंटे तक बातचीत करते हुए सिद्धार्थ ने विशाल से मिलने की भी इच्छा जाहिर की लेकिन तब विशाल नहीं जानते थे कि यह शायद उन दोनों की आखिरी बात और आखिरी मुलाकात होगी। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विशाल ने कहा कि हमने बिग बॉस में हुए अपने झगड़े के बाद एक दूसरे से बोलना बंद कर दिया था। और ना ही हमने कभी मिलने की कोशिश की थी। लेकिन खतरों के खिलाड़ी 11 में जब मैंने पानी वाला स्टंट किया जिसमें मुझे तैरना भी नहीं आता था। उसके बाद सिद्धार्थ ने मेरा नंबर ढूंढा और मुझसे कहा कि तुमने जो किया है शायद मैं वह कभी नहीं कर पाता उनका यह कहना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मुझे लगा कि दुनिया में ऐसे लोग मौजूद होने चाहिए जो दूसरों की इतनी तारीफ करें। विशाल ने आगे बताया कि हमने आधे घंटे तक बात की और यह बहुत ही अच्छी बात थी। उसके बाद उन्होंने मुझे मिलने के लिए मैसेज किया और हम मिले। उसके दो-तीन दिन बाद सिद्धार्थ की मौत की खबर आई और यह बहुत ही चौकाने वाला था. मैं बहुत परेशान हूं और अभी ब्रह्मांड के बारे में सवाल कर रहा हूं कि क्या हुआ है? उन्हें मुझे फोन करने या मिलने की जरूरत नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने किया यह मुझे जिंदगी भर याद रहेगा।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिपबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!