Malang First Look: अनिल कपूर ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, खतरनाक पुलिस लुक में आए नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 24, 2019 03:33 PM2019-12-24T15:33:33+5:302019-12-24T15:33:33+5:30

आज अनिल कपूर का जन्मदिन है, ऐसे में उनके बर्थडे पर फैंस को एक खास तोहफा मिला है। फैंस के सामने एक मलंग फिल्म को पोस्टर रिलीज हो गया है।

anil kapoor's first look released in manag film | Malang First Look: अनिल कपूर ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, खतरनाक पुलिस लुक में आए नजर

Malang First Look: अनिल कपूर ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, खतरनाक पुलिस लुक में आए नजर

Highlightsअनिल की ये फोटो सामने आते ही छा गई है।इस फोटो को फैंस जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं।

2020 में रिलीज होने जा रही आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म मलंग। इस फिल्म का फैंस को काफी इंतजार है। फिल्म में पहली बार आदित्य और दिशा एक साथ नजर आने वाले हैं। अब मलंग से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

खुद अनिल कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर इसको शेयर किया है। पोस्टर से साफ हो रहा है कि एक बार फिर से फैंस को अनिल कपूर का एग्रेसिव अवतार नजर आने वाला है।अनिल के इस लुक की काफी तारीफ हो रही है।

पोस्टर से अंदाज लगाया जा रहा है कि फिल्म में अनिल एक बुरे पुलिसवाले के किरदार में नजर आने वाले हैं। फोटो में अनिल वर्दी पहने और कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने दाढ़ी ट्रिम की हुई है। उन्होंने दाड़ी ट्रिम की हुई है और लाल टिंट वाला चश्मा लगाया हुआ है।

उनके वर्दी के बटन खुले हुए हैं और उनके दोनों हाथों पर ऊपर तक बने टैटू काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं। अनिल ने फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि MALANG on my Birthday!यानि साफ है फैंस को उन्होंने जन्मदिन का तोहफा दिया है।

अनिल की ये फोटो सामने आते ही छा गई है।इस फोटो को फैंस जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं। बात करें फिल्म की तो ये एक रोमांटिक हॉरर फिल्म होने वाली है। फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज की जा रही है।

मलंग फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इसमें अनिल कपूर के अलावा कुनाल खेमू भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Web Title: anil kapoor's first look released in manag film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे