लाइव न्यूज़ :

जब अनिल कपूर संग 'माई नेम इज लखन' गाने पर अभिताभ बच्चन ने किया था जबरदस्त डांस, एक्टर ने वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Updated: July 15, 2020 09:24 IST

अनिल कपूर ने अमिताभ के साथ एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन फैंस के अपनी जैकेट उछालते दिखाई पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन अस्पताल से सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं।अनिल कपूर ने अमिताभ के साथ एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में अमिताभ बच्चन जबरदस्त अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। अमिताभ अस्पताल से सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। वह अक्सर अपनी हेल्थ अपडेट लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। 

एक्टर अनिल कपूर ने अमिताभ के साथ एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन जबरदस्त अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में अनिल और अमिताभ 'बचके रहना रे बाबा' और 'माई नेम इज लखन' जैसे गानों पर डांस कर रहे हैं।

'माई नेम इज लखन' गाने पर अमिताभ का अनोखा डांस

ये दोनों ही गाने अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर के फिल्म के हैं। 1983 में आई अमिताभ की फिल्म पुकार में 'बचके रहना रे बाबा' सॉन्ग आया था वही अनिल कपूर की फिल्म राम लखन में 'माई नेम इज लखन' गाना देखने को मिला था। अनिल कपूर अक्सर स्टेज शो पर अपनी फिल्म राम-लखन के इस गाने पर थिरकते नजर आ जाते हैं। अनिल से इस वीडियो के साथ एक दिल छू जाने वाला कैप्शन भी लिखा। 

भरे-पूरे स्टेडियम में किया था लाइव परफॉर्म

अनिल ने लिखा, मुझे याद है कि मैंने अमिताभ बच्चन के साथ भरे-पूरे स्टेडियम में लाइव परफॉर्म किया था। उस प्यार और एनर्जी की तुलना नहीं की जा सकती है। आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं और जल्द ही आपको वो करते हुए देखना चाहूंगा जिसे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। 

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअनिल कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!