लाइव न्यूज़ :

Anil Kapoor ने सुनाई अपनी Love Story, कहा- मुझे प्यार और करियर में से एक को चुनना था और मैंने..

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 19, 2020 12:45 IST

अनिल कपूर ने कहा कि लोग अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हैं और हम अपनी वेडिंग के साथ प्रपोजल एनिवर्सरी भी मनाते हैं। एक्टर ने पनी 36 वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने लव स्टोरी का खुलासा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर एक ऑडियो भी डाला है।अनिल ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर एक नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अनिल ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। आज अनिल कपूर की वेडिंग एनिवर्सरी है।अनिल को सुनीता से शादी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 19 मई को उनकी शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर अनिल ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि एक ऐसा समय आ गया था, जब उन्हें प्यार और करियर के बीच किसी एक चीज को चुनना था तो उन्होंने प्यार को चुना। 

अनिल कपूर ने कहा कि लोग अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हैं और हम अपनी वेडिंग के साथ प्रपोजल एनिवर्सरी भी मनाते हैं। एक्टर ने पनी 36 वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने लव स्टोरी का खुलासा किया है। अनिल ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर एक ऑडियो भी डाला है।

इस ऑडियो में वह अपनी लव स्टोरी और प्रपोजल के बारे में बता रहे हैं। अनिल ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अनिल की आवाज सुनाई दे रही है। अनिल ने कहा है कि17 मई की रात एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। मैंने एक जरूरी फिल्म साइन की थी, जो मेरे करियर के लिए बड़ा कदम था और 18 मई को भी मैंने एक बड़ा कदम उठाया।

मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता कपूर को प्रपोज किया और उनके मेरी पत्नी बनने के बारे में पूछा। हे भगवान, मैं बहुत तनाव में था। मैं इस चीज को बार-बार टाल रहा था और तब समय आ गया जब मुझे अपने करियर और प्यार को चुनना था। और मैंने प्यार चुना और उन्हें 18 मई को प्रपोज कर दिया।'

आगे बताया कि लोग शादी की सालगिरह मनाते हैं और प्रपोज एनिवर्सरी भी मनाते हैं। हम अपने आप को कभी भूलने नहीं देते कि हम कितने भाग्यशाली हैं। अनिल कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत है. लोग एनिवर्सरी मनाते हैं और प्रपोजल भी सेलिब्रेट करते हैं। 

टॅग्स :अनिल कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!