लाइव न्यूज़ :

जुदाई को पूरे हुए 25 साल, जानिए अनिल कपूर क्यों नहीं करना चाहते थे ये फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 28, 2022 14:05 IST

श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म जुदाई को आज रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। वहीं, इस खास मौके पर एक्टर ने इस बात से पर्दा उठाया कि आखिर उन्होंने ये फिल्म के लिए हामी क्यों भरी थी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म जुदाई को आज रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने इस बात से पर्दा उठाया कि आखिर उन्होंने ये फिल्म के लिए हामी क्यों भरी थी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के बीच यूं तो भाभी-देवर का रिश्ता था, लेकिन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। ऐसे में अब अनिल और श्रीदेवी की फिल्म 'जुदाई' को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। वहीं, फिल्म 25 साल पूरे होने पर एक्टर ने इस बात से पर्दा उठाया कि आखिर उन्होंने ये फिल्म के लिए हामी क्यों भरी थी। बता दें कि इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर के अलावा उर्मिला मातोंडकर भी लीड रोल में थीं। 

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया कि उन्होंने श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर के साथ फिल्म 'जुदाई' क्यों की थी। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म को ना कहता रहा क्योंकि मैं अपने किरदार से नहीं जुड़ पा रहा था। मुझ पर परिवार और पारिवारिक प्रोडक्शन कंपनी का बहुत दबाव था क्योंकि रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म फ्लॉप हो गई थी, जिसके बाद हम आर्थिक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे थे। इसलिए मुझे ये फिल्म करनी पड़ी।"

बता दें कि फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' में भी उनके साथ श्रीदेवी थीं। यह सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित थी और बड़े बजट पर बनी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इन दो फिल्मों के अलावा अनिल कपूर और श्रीदेवी ने एकसाथ मिस्टर इंडिया, लम्हे और बहुत सी फिल्मों में साथ अभिनय किया। उनकी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। 

टॅग्स :अनिल कपूरश्रीदेवीउर्मिला मार्तोडकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?