लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी को याद करके इमोशनल हुए अनिल कपूर, मिस्टर इंडिया के सिक्वल पर कही ये बात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 13:07 IST

इंडस्ट्री में 35 साल पूरा कर चुके अनिल कपूर की फिल्म ‘ रेस 3’ फिलहाल अच्छी कमाई कर रही है।

Open in App

बैंकाक, 25 जून:  ‘ मिस्टर इंडिया ’ में अदृश्य होने की ताकत रखने वाले व्यक्ति का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर ने 1987 की सुपर हिट फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हर फिल्म का अपना नसीब होता है। शेखर कपूर की फिल्म में अनिल कपूर ने एक आम आदमी अरूण की भूमिका निभाई है जो मिस्टर इंडिया बनकर मोगैंबो नामक खलनायक से लड़ता है  और अपने देश की रक्षा करता है। 

‘ मिस्टर इंडिया ’ बॉलीवुड की पहली साइंस फिक्शन फिल्म बतायी जाती है। शेखर कपूर की इस फिल्म में अनिल कपूर अपनी भाभी श्रीदेवी के साथ नजर आए थे , जो एक पत्रकार की भूमिका में थीं। इस फिल्म को अमरीश पुरी के किरदार मोगैंबो के लिए भी याद किया जाता है। 

खबरें थी कि पूरी टीम एक बार फिर साथ आएगी और ‘ मिस्टर इंडिया ’ का सीक्वल बनेगा , लेकिन फरवरी में हुई श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से सबकुछ रुक गया। 

सीक्वल के बारे में सवाल करने पर 19 वें आईफा पुरस्कार समारोह के दौरान अनिल कपूर ने कहा , ‘‘ हर फिल्म का अपना नसीब होता है। उसे जब होना होगा , वह हो ही जाएगा। ’’ 

श्रीदेवी को याद करते हुए बेहद भावुक हो गये उनके देवर ने कहा , ‘‘ हम उन्हें और अमरीश पुरी , मोगैंबो को बहुत याद करते हैं। लेकिन जिंदगी चलती रहती है। हम उन सभी को बहुत याद करते हैं। ’’ 

इंडस्ट्री में 35 साल पूरा कर चुके अनिल कपूर की फिल्म ‘ रेस 3’ फिलहाल अच्छी कमाई कर रही है। उनकी अगली फिल्म ‘ फन्ने खां ’ तीन अगस्त हो रिलीज होने वाली है , जिसमें वह ऐश्वर्या राय और राजकुमार। 

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :अनिल कपूरश्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?