लाइव न्यूज़ :

चीन में 'अंधाधुन' की बंपर कमाई, 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2019 06:37 IST

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी थ्रिलर-ड्रामा फिल्म 'अंधाधुन' बॉलीवुड में धूम मचाने बाद चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी कहर बरपा रही

Open in App

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी थ्रिलर-ड्रामा फिल्म 'अंधाधुन' बॉलीवुड में धूम मचाने बाद चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी कहर बरपा रही है. इस फिल्म ने 13 दिन में 200 करोड़ रु. की कमाई कर वहां भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर यह फिल्म 'पियानो प्लेयर' के नाम से चीन में विगत तीन अप्रैल को रिलीज हुई है.

निर्माताओं के अनुसार 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' , 'बजरंगी भाईजान' और 'हिंदी मीडियम' के बाद 200 करोड़ रु. के कलेक्शन का आंकड़ा पार करने वाली यह पांचवीं फिल्म बन गई है. वर्ल्डवाइड लेवल की बात करें तो फिल्म अब तक 300 करोड़ रु. से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इसी के साथ यह रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' और अजय देवगन की 'टोटल धमाल' को भी पछाड़ चुकी है.

ये दोनों फिल्में वर्ल्डवाइड लेवल पर महज 200 करोड़ रु. से थोड़ा ज्यादा कारोबार कर पाई थीं. फिल्म पिछले अक्तूबर में भारत में रिलीज हुई थी. यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब रही थी. क्रिटिक्स ने भी इसे काफी पसंद किया था. ''हमें नहीं पता था कि एक छोटे से प्रयोग के तौर पर बनाई गई फिल्म इतना लंबा सफर तय करेगी.'' -राघवन

टॅग्स :आयुष्मान खुरानातब्बूराधिका आप्टे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?