लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंट सना खान का हाथ पकड़कर खींचते दिखे थे पति अनस, अब सना ने दी सफाई, कही ऐसा बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 17, 2023 15:54 IST

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी हर साल सुर्खियों में रहती है। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के सितारे, राजनीतिक हस्तियां और टीवी के कलाकार भी शामिल होते हैं। इसी इफ्तार पार्टी में सना खान और उनके पति अनस सईद भी शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसना खान का पति अनस सईद के साथ बाबा सिद्दीकी की पार्टी से वीडियो सामने आया थासना खान का हाथ पकड़कर खींचते दिखे थे अनससोशल मीडिया पर अनस को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी

मुंबई: मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने रविवार को बांद्रा में ताज लैंड्स एंड में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस इफ्तार पार्टी में कई सितारे शामिल हुए। सलमान खान, सलीम खान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान, पूजा हेगड़े, नरगिस फाखरी, साजिद खान, उर्मिला मातोंडकर, इमरान हाशमी और डेविड धवन सहित बॉलीवुड हस्तियां इस पार्टी में नजर आए।

बाबा सिद्दीकी की पार्टी में बॉलीवुड को अलविदा कह चुकीं अभिनेत्री सना खान और उनके पति अनस अनस सईद भी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इस पार्टी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें अनस प्रेग्नेंट सना खान का हाथ पकड़कर खींचते दिखे थे। वीडियों में दिख रहा था कि सना ठीक से चल नहीं पा रही हैं लेकिन अनस उन्हें खींच कर ले जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए और अनस के बर्ताव को गलत बताया था।

अब खुद सना खान ने सामने आकर इस मामले पर सफाई दी है। सना खान ने कहा, "वीडियो में संज्ञान में अभी आया है। मुझे पता है कि ये बहुत ही अजीब लग रहा है। मैं काफी देर से खड़ी थी और मुझे पसीना आने लगा था। मैं अनकंफर्टेबल होने लगी थी। इसलिए वो मुझे इतने जल्दी लेकर जा रहे थे ताकि मैं बैठ सकूं और मुझे थोड़ी हवा लग सके। मैं ही वो थी जिसने कहा था जल्दी चलो। हम किसी पैपराजी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते थे। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि इसे आप लोग गलत तरीके से ना लें। मेरे लिए चिंता दिखाने के लिए आप सभी का धन्यवाद और आप सभी को ढेर सारा प्यार।"

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी हर साल सुर्खियों में रहती है। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के सितारे, राजनीतिक हस्तियां और टीवी के कलाकार भी शामिल होते हैं। बाबा सिद्दीकी  मुंबई कांग्रेस के नेता हैं।

टॅग्स :रमजानमुंबईसलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच