लाइव न्यूज़ :

अनन्या पांडे ने बताया 'SOTY2' के सेट पर घटी थी ये खतरनाक घटना, जा सकती थी एक्ट्रेस की जान!

By मेघना वर्मा | Updated: June 8, 2019 13:21 IST

अनन्या जल्द ही कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी होंगी। फिल्म संजीव कुमार की पुरनी फिल्म पत्नी पत्नी और वो की तर्ज पर ही बन रही है।

Open in App

अनन्या पांडेय ने बॉलीवुड में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना डेब्यू किया था। लोगों ने फिल्म में अनन्या के काम को काफी सराहा है। रिसेंटली एक चैट शो पर अनन्या ने फिल्म के सेट पर हुई एक खतरनाक घटना का जिक्र किया। उनके को-स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसमें अनन्या पांडेय की जान तक जा सकती थी। 

न्यूज एजेंसी आईएनएस को बताते हुए अनन्या ने कहा कि स्टेडेंट ऑफ द ईयर फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में अनन्या को कार के साथ कुछ स्टंट करना था। मगर जब टाइगर उनकी तरफ एक्ट्रेस को बचाने पहुंचे मगर उन्हें लगा कि जब गाड़ी पलटने वाली है तो वो दूसरी ओर चले गए। अच्छा हुआ गाड़ी के एयर बैग्स खुल गए। अनन्या ने कहा अगर ऐसा नहीं होता तो वो शायद मर जातीं। 

अनन्या ने बताया, 'सभी ने मुझे कार में अकेला छोड़ दिया था। मैंने ये सारी कहानियां सुनी थीं कि कार के एयर बैग्स खुलते हैं तो आपकी नाक टूट जाती है...तो जब मेरे साथ ऐसा हुआ तो सबसे पहले मेरा ये रिएक्शन था कि मेरी कहीं नाक तो नहीं टूटी। उसके बाद मुझे रियलाइज हुआ कि इतनी बड़ी घटना हुई है। मैंने बाद में फिल्म देखी और वो सीन फिल्म में दिखाया ही नहीं गया जिसके लिए मैं अपनी जिंदगी दांव पर लगाई।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या जल्द ही कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी होंगी। फिल्म पुरानी पत्नी पत्नी और वो की तर्ज पर ही बन रही है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म की बात करें तो इसको बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया। ना ही लोगों को फिल्म कुछ खास लगी। इसी फिल्म से अनन्या के साथ तारा सुतारिया ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। 

 

टॅग्स :अनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्कीSaiyaara Teaser: अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे?, फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस