लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: अमृता सिंह ने 12 साल छोटे सैफ का थामा था हाथ, पढ़ें प्यार से तलाक तक की अनोखी कहानी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 9, 2019 07:42 IST

अमृता सिंह भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी हैं। अमृता आज स्टार सारा अली खान की मां के रूप में फैंस के बीच जानी जा रही हैं।

Open in App

अपनी पहली फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अमृता सिंह का आज जन्मदिन है।अस्सी और नब्बे के दशक में अपनी अदाओं से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका जन्म 9 फरवरी 1958 को एक सिख परिवार में हुआ था।  उनके  पिता का नाम सरदार सविंदर सिंह था। उनकी माँ का नाम रुख्शाना सुल्तान था। अमृता सिंह भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी हैं। अमृता आज स्टार सारा अली खान की मां के रूप में फैंस के बीच जानी जा रही हैं। खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की थी। जानते हैं अमृता की सैफ से शादी से लेकर तलाक तक की पूरी दास्तां-

अमृता सिंह ने थामा सैफ अली खान का हाथ

सच कहा जाता है प्यार उम्र नहीं देखता, ऐसा ही सैफ और अमृता के साथ हुआ। सैफ अली खान की जिंदगी और लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही। अक्टूबर 1991 में अमृता ने 12 साल छोटे सैफ का हाथ थामकर हर किसी को चौंका दिया था। सैफ के साथ उनके अफेयर और गुपचुप शादी ने ना सिर्फ उनके फैंस को हैरान कर दिया था बल्कि खुद पटौदी खानदान भी बेटे सैफ के अमृता से शादी के फैसले से चौंक गया था। सैफ और अमृता सिंह की शादी में कई दिग्गज शामिल हुए थे। 

शादी के लिए किया धर्म परिवर्तन 

अमृता ने सैफ से शादी क की जब उनका करियर बुलंदियों पर था और सैफ एक स्ट्रग्लिंग के तौर पर बॉलीवुड में थे। दोनों ने पूरी दुनिया की परवाह किए बिना एक दूसरे को जीवन साथी के तौर पर चुना। सैफ से शादी करने के लिए अमृता ने मुस्लिम धर्म को अपनाया। अक्टूबर 1991 में सैफ और अमृता की धूमधाम से शादी हुई। अमृता, छोटे नवाब की बेगम बन गईं। 

सैफ-अमृता का तलाक

 इटली की मॉडल रोजा के चलते सैफ और अमृता का तलाक हुआ लेकिन असल में माजरा कुछ और ही था जिसके कारण ये दोनों हमेशा कि लिए अलग हुए। दरअसल इसका खुलासा सैफ ने अपने एक इंटरव्यू में दबी जुबां में किया था। उन्होंने कहा था कि अमृता उन्हें निकम्मा और नाकारा होने का ताना देती थीं। जिस कारण से शायद दोनों के बीच झगड़े इस हद तक बढ़ चुके थे कि गाली-गलौच तक नौबत आ गई। जिसके बाद 13 साल के बाद साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इनके दो बच्चे हैं,  सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।  

अमृता का करियर 

मर्द, बेताब, राजू बन गया जेंटलमैन ,अकेला  सपना जैसी अनगिनत फिल्में करने वाली अमृता ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बेताब से 1983 में की थी। फिल्म ने आते थी धमाल मचा दिया। फिल्म में उनके लीड हीरो सनी देओल थे। और उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। आईना जैसी फिल्मों में उन्होंने निगेटिव रोल के जरिए फैंस का दिल जीता।अपने फिल्मी करियर  में उन्होंने फिल्म फेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीता था। अभिनेता सैफ अली खान से शादी होने के बाद अमृता अपने फिल्मी करियर से ब्रेक लेकर अपना परिवार संभालने लगी। अमृता ने साल 2002 में फिल्म 23 मार्च 1931-शहीद फिल्म से वापसी की।  उन्होंने इस फिल्म में भगत सिंह की माँ का किरदार निभाया था। दूसरी पार में वो दस कहानियाँ, शूट आउट ऐट लोखंडवाला  2 स्टेट्स में वह नजर आईं। 

टॅग्स :अमृता सिंहबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?