भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।दोनों हाल ही में विंध्यावासिनी के दर्शन करने पहुंचे थे।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्यवासिनी में दोनों स्टार्स मां भगवती के दर्शन करने पहुंचे थे।
इसी दौरान की दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान दोनों भोजपुरी स्टार मां के दर्शन के लिए आम लोगों के साथ लाइन में लगे नजर आए। इस खास मौके की फोटो आम्रपाली दुबे ने शेयर की है।
आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि जय मां विंध्यवासिनी। फोटो में वह निरहुआ के साथ नजर आ रही हैं। गले में माला पहने हुए हैं, साथ ही चंदन लगाया हुआ है।
इस फोटो पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फोटो फैंस के बीच खासा पसंद की जा रही है। इस फोटो के बाद फैंस थोड़ा कंफ्यूज हो गए हैं और अपने स्टार्स से सवाल कर रहे हैं। फैंस ने पूछा कि क्या आप ने शादी कर ली है। वहीं एक ने कहा कि दोनों जल्दी शादी कर लो।
दोनों की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट है। आम्रपाली और निरहुआ एक बार फिर से मुकद्दर का सिंकदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों का रोमांस देखने को मिलने वाला है। निरहुआ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह कुछ ना कुछ पोस्ट अपने फैंस के लिए शेयर करते ही रहते हैं।