लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए त्योहर के जैसा

By भाषा | Updated: October 12, 2019 06:00 IST

 अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए आम दिनों में उनका आवास किसी बड़े आकर्षण का केन्द्र रहता है किंतु शुक्रवार को उनका जन्मदिन होने के कारण कई प्रशंसक इस घर के सामने की महानायक की पसंदीदा वेशभूषा में उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आये।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चन आज के दिन 77 साल के हो गये। अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रहे बच्चन अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए ‘जलसा’ के बाहर आये।

 अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए आम दिनों में उनका आवास किसी बड़े आकर्षण का केन्द्र रहता है किंतु शुक्रवार को उनका जन्मदिन होने के कारण कई प्रशंसक इस घर के सामने की महानायक की पसंदीदा वेशभूषा में उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आये। बच्चन आज के दिन 77 साल के हो गये। अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रहे बच्चन अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए ‘जलसा’ के बाहर आये।

उनके प्रशंसक नीतेश चौगले के लिए इतना ही काफी था। चौगले कोल्हापुर से अपने बेटे के साथ बच्चन के घर आये थे। वह अपने पसंदीदा अभिनेता का जन्मदिन मनाने के लिए अपने साथ बर्फ का बना अंक 77 लेकर आये थे। नीतेश ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ मैं खुश हूं, मुझे आज इतना करीब से अपने ईश्वर को देखने को मिला। ’’ बच्चन के जैसे दिख रहे उनके प्रशंसक कच्छ के गानु भाई और दिल्ली के अमित सुखीजा के लिए बच्चन के जन्मदिन का मतलब हर साल पारंपरिक रूप से मुम्बई यात्रा करना है।

सुखीजा ने कहा, ‘‘ उनका जन्मदिन हमारे लिए त्योहार जैसा है। वह अच्छा काम करने के लिए हम लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मैं उनसे अबतक मिला नहीं हूं, मैं चाहता हूं कि आज मेरी उनसे भेंट हो जाए।’’ वह पिछले 12 सालों से हर साल मुम्बई आते हैं। गानु ने बच्चन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा, ‘‘ इस उम्र में भी वह अपने कामों से हमें खुश रखने के लिए लगातार काम करते हैं। वह अपने प्रशंसकों से प्यार करते हैं एवं उन्हें महत्व देते हैं, यही हमारे लिए काफी है।’’ 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?