लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने दोस्त ऋषि के लिए लिखा यादों से सजा ब्लॉग, कहा- मैं कभी उन्हें अस्पताल देखने नहीं गया, क्योंकि....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2020 08:18 IST

अमिताभ ने लिखा है कि एक शाम मुझे राज कपूर साहब ने बुलाया था वहीं पर पहली बार ऋषि से उन्होंने चेंबूर के देवनार कॉटेज में देखा था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गएऋषि की याद में अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखा है। जो आंखे नम कर देगा

अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गए। ऋषि कपूर को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी।उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो चला गया, मैं अंदर से टूट गया हूं। हालांकि इस ट्वीट को बाद में अमिताभ ने डिलीट कर दिया था। अब ऋषि की याद में अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखा है। जो आंखे नम कर देगा।

अमिताभ ने लिखा है कि एक शाम मुझे राज कपूर साहब ने बुलाया था वहीं पर पहली बार ऋषि से उन्होंने चेंबूर के देवनार कॉटेज में देखा था। तब वो बच्चे थे, वो चाल-ढाल एकदम अलग थी। बाद में ऋषि को वह अक्सर आरके स्टूडियोज में वो  दिखते थे। उस वक्त उनको बॉबी के लिए तैयार किया जा रहा था। वो बहुत बेखौफ चलते थे, कई बार तो उनका अंदाज एकदम महान पृथ्वीराज कपूर से मिलता था।

हमने कई फिल्मों साथ काम किया।  विश्वास मानिए जब वो कुछ कहते थे आपके पास उनकी बातों को कोई विकल्प नहीं होता था। ऋषि जितना बेहद गानों पर लिप-सिंक करते थे शायद ही कोई दूसरा कर सके। फिर फिल्म के सेट पर वो अक्सर हम सभी को हंसाते रहते थे। केवल सेट पर ही नहीं अलग-अलग इवेंट्स पर भी अगर वो वहां मौजूद रहते थे महौल खुशनुमा बना रहता था।

जब उनकी बीमारी के दौरान कभी उनसे बात हुई उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वो किसी बीमारी से लड़ रहे हैं, वो हमेशा कहते, आपसे जल्दी मिलता हूं। ये तो बस रूटीन में अस्पताल आना जाना लगा रहता है। मैं जल्द ही लौट आऊंगा।

अमिताभ ने लिखा, मैं उनके चेहरे पर कभी तनाव नहीं देखना चाहता था, मैं कभी उन्हें अस्पताल देखने नहीं गया। लेकिन मुझे भरोसा है, जब वो गए होंगे तब उनके चेहरे पर मुस्कान रही होगी।

टॅग्स :ऋषि कपूरअमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!