लाइव न्यूज़ :

एक फ्रेम में बेटे और नाती के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 13:18 IST

अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा के साथ अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही अभिताभ बच्चन की यह तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। कुछ दिन पहले अगस्त्य नंदा के साथ वर्कआउट करते हुए अमिताभ ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। इससे पहले अमिताभ ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर थी, जिसमें वह मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों जमकर फोटो और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अमिताभ ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा के साथ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही अभिताभ बच्चन की यह तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। 

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पिता, बेटा, नाती. कुछ साल पहले। ये हाथ मोड़ने का आइडिया प्लान नहीं किया गया था। बस हो गया।' अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह इस तस्वीर में एक खास अंदाज में नजर आ रहे हैं।  कुछ दिन पहले अगस्त्य नंदा के साथ वर्कआउट करते हुए अमिताभ ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। 

अमिताभ ने खोजा मास्क का हिंदी अर्थ

इससे पहले अमिताभ ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर थी, जिसमें वह मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बिग बी मास्क का हिंदी ट्रांसलेशन क्या होता है इसके बारे में बता रहे हैं।  अपनी फिल्म गुलाबो सिताबो के पोस्टर का बना हुआ मास्क पहनकर अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- मिल गया ! मिल गया ! मिल गया !बहुत परिश्रम के बाद , MASK का अनुवाद मिल गया !*"नासिकामुखसंरक्षक कीटाणुरोधक वायुछानक वस्त्रडोरीयुक्तपट्टिका ! 😂। अमिताभ ने इस पोस्ट में बताया कि काफी मेहनत करने के बाद उन्होंने मास्क का हिंदी शब्द खोज निकाला।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!