लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन मौत के मुंह से निकले थे अमिताभ बच्चन, बिग बी मानते हैं हुआ था दूसरा जन्म

By विवेक कुमार | Updated: August 2, 2018 14:09 IST

इन दिनों अमिताभ बुल्गारिया में हैं और अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।  

Open in App

दुनियाभर में महानायक अमिताभ बच्चन के लाखों-करोड़ों फैन हैं। बॉलीवुड सिनेमा को अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले 75 वर्षीय बिग बी आज भी किसी युवा अभिनेता की तरह लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है आज अमिताभ का दूसरा जन्मदिन है। जी हां, 2 अगस्त यानी आज के दिन अमिताभ बच्चन को दूसरी जिन्दगी मिली थी। दरअसल, फिल्म 'कुली' के एक फाइट सीन के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन के पेट पर पंच मारना था। लेकिन गलती से यह पंच इतनी तेज से लगा कि बिग बी हालत गंभीर हो गई। उनका बच पाना मुश्किल हो गया था। आनन-फानन में बिग बी को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। 2 अगस्त के दिन ही उन्होंने जिन्दगी की जंग जीती। ये उनके लिए दूसरा जन्म था।

इस हादसे को याद करते हुए और अपने फैन्स की दुआओं का शुक्रिया अदा करते हुए अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया- 'कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद 2 अगस्त के दिन मुझे नई जिंदगी मिली थी। आप सभी के मैसेज का जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन इतना जरुर मालूम है कि ये सब आप सभी की दुआओं का असर था कि मुझे दूसरी जिंदगी मिली थी। आप सभी का दिल से शुक्रिया।'

बता दें कि 'कुली' के उस हादसे को 36 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी बिग बी और उनके फैन्स के लिए वो घटना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। फिल्म 'कुली' सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। 

इन दिनों अमिताभ बुल्गारिया में हैं और अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।  

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?