लाइव न्यूज़ :

कोरोना को हराने के बाद अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर फैंस को कहा- 'शुक्रिया', मां-बाबूजी को इस तरह किया याद

By अमित कुमार | Updated: August 2, 2020 19:21 IST

अमिताभ को कोरोना होने की जानकारी मिलने के साथ ही फैंस के बीच उनको लेकर प्रार्थनाओं का दौर चल पड़ा था। ऐसे में उनके अस्पताल से बाहर आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल से बाहर आने के साथ ही अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को थैंक्यू कहा। पिता को लेकर अभिषेक बच्चन लिखते हैं कि मेरे पिता की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है।कोविड-19 से पीड़ित ऐश्वर्या और उनकी आठ साल की बेटी आराध्या को 17 जुलाई को नानावती अस्पताल के पृथक वास में भेजा गया था।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 21 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से घर जाने की इजाजत मिल गई। 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से बाहर आने के साथ ही अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को थैंक्यू कहा। 

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ' मैं कोरोना निगेटिव आया हूं। अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और घर में क्वारंटीन हूं। भगवान की कृपा रही और मां-बाबूजी का आशीर्वाद, करीबियों और फैन्स की दुआ भी रही। नानवटी अस्पताल की नर्सिंग बेहतरीन थी और सभी ने बहुत ध्यान रखा। उन्हीं की वजह मैं ये दिन देख पा रहा हूं। अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

घर पर रहकर आराम करेंगे अमिताभ बच्चन वहीं पिता को लेकर अभिषेक बच्चन लिखते हैं कि मेरे पिता की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वह घर पर रहेंगे और आराम करेंगे। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और दुआओं का शुक्रिया। इसके साथ ही अभिषेक ने बताया की अभी वो कोरोना पॉजिटिव हैं। इसका मतलब है कि अभिषेक को अभी कुछ दिन और अस्पताल में ही गुजारने होंगे। 

ऐश्वर्या और आराध्या पहले हो चुकी हैं डिस्चार्ज

अमिताभ बच्चन ने कहा था कि जब उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली तो उनके आंसू छलक आए। कोविड-19 से पीड़ित ऐश्वर्या और उनकी आठ साल की बेटी आराध्या को 17 जुलाई को नानावती अस्पताल के पृथक वास में भेजा गया था। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!