लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड का एड छोड़ा, प्रचार के लिए मिली राशि को वापस दिया, जानिए क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 11, 2021 16:14 IST

अमिताभ बच्चन और राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन संगठन के अध्यक्ष शेखर साल्कर को एक पत्र लिखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रशंसकों ने भी इस कदम की आलोचना की थी।पान मसाला नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। 79 वर्षीय अभिनेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

मुंबईः महानायक अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया। विज्ञापन से खुद को अलग कर लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके प्रचार के लिए उन्हें जो राशि मिली थी, उन्होंने उसे भी वापस कर दिया है।

उनके प्रशंसकों ने भी इस कदम की आलोचना की थी। एक आधिकारिक बयान अभी जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि बच्चन ने खुद को ब्रांड से अलग कर लिया है। इससे पहले, अमिताभ बच्चन और राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन संगठन के अध्यक्ष शेखर साल्कर को एक पत्र लिखा गया था, जिसमें कहा गया था कि पान मसाला नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

एक पान मसाला ब्रांड के प्रचार के लिए 79 वर्षीय अभिनेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उनके कई प्रशंसकों ने इसको लेकर निराशा जाहिर की थी। ‘अमिताभ बच्चन कार्यालय’ की ओर से जारी एक ब्लॉग पोस्ट में रविवार रात बताया गया कि वह अब इस प्रचार से जुड़े नहीं हैं।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘ इस विज्ञापन के प्रसारण के कुछ दिन बाद बच्चन ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इससे अलग हो गए। बच्चन जब इस ब्रांड से जुड़े थे तो उन्हें पता नहीं था कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित उत्पाद से संबंधित विज्ञापन के तहत आता है।’’

पोस्ट में बताया गया कि बच्चन ने अनुबंध खत्म कर दिया और प्रचार के लिए मिली राशि को वापस कर दिया। पिछले महीने एक गैर सरकारी संगठन ‘राष्ट्रीय तंबाकू उन्मून संगठन’ (नोट) ने बच्चन से अपील की थी कि वह पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों का हिस्सा न बनें।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनमुंबईबॉलीवुड इंस्टा तड़कादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?