लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' 42 साल पहले आज ही के दिन हुई थी रिलीज, बिग बी ने शेयर किया पुराना किस्सा

By अमित कुमार | Updated: May 12, 2020 15:25 IST

बाक्स ऑफिस पर फिल्म डॉन ने जबरदस्त कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने भी सुपरहिट साबित हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म डॉन के लिए अमिताभ को बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के कारण घर पर ही अपना सारा समय व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।  42 साल पहले आज ही के दिन अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन रिलीज हुई थी। बाक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया था।  

फिल्म डॉन के लिए अमिताभ को बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। फोटो के कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा, डॉन के 42 साल। नूतन जी के साथ मुझे भी बेस्ट फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला था। फिल्म के प्रोड्यूस नरिमन ईरानी का दुर्भाग्यवश एक दुर्घटना में निधन हो गया था। मैंने उनकी वाइफ को स्टेज पर बुलाकर अपना अवॉर्ड डेडिकेट किया था।

इससे पहले फिल्म जंजीर के 47 साल पूरा होने पर अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म की एक तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया था। जंजीर 11 मई 1973 को रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ ने पुलिस अधिकारी विजय का किरदार निभाया था। 

उस दौरान अमिताभ की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। लेकिन इस फिल्म ने बिग बी के करियर को एक नई दिशा देने का काम किया। प्रकाश मेहरा की एक्शन-रोमांच आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!