लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पर नहीं बढ़ रहे फॉलोअर्स तो एक्टर ने Photo पोस्ट करके लिखा-यह पूरी तरह बिकिनी नहीं है, ये...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 09:55 IST

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपना एक फोटो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वयारल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देसदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैं।अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तरह तरह की फोटो और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं

सदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तरह तरह की फोटो और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। आजकल के इस मुश्किल समय में भी घर पर बैठकर अमिताभ फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।  इस लॉकडाउन में भी अपने पोस्ट आदि के जरिए महानायक सुर्खियों बटोर रहे हैं। 

हाल ही में अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर पुरानी फोटो शेयर की है। ये फोटो बिग बी के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस फोटो ने फैंस का ध्यान जमकर अपनी तरफ खींचा है। दरअसल इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ने से अमिताभ चिंता में हैं।

क्या कहा अमिताभ ने

अमिताभ ने जो फोटो शेयर की उसमें एक्टर केवल अंडर गार्मेंट्स में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा है कि किसी ने मुझे यह बताया कि मेरे इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोवर्स क्यों नहीं बढ़ रहे, जवान लोगों की तरह। उन्होंने कहा था, क्योंकि आप बिकिनी में फोटो शेयर नहीं करते और तभी ये निकलकर आई, हालांकि, यह पूरी तरह बिकिनी नहीं है, यह 'भरा हुआ किनी' ज्यादा है, मेरी फिल्म 'महान' से... ट्रिपल रोल और आज इसकी रिलीज के 37 साल बाद।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग अपने अपने स्टाइल में इस पर बात रख रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के 15.8 फॉलोवर्स हैं।

अमिताभ सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी छोटी बात से फैंस को रूबरू करवाते रहते हैं। फैंस भी उनके इस अंदाज पर फिदा रहते हैं। अमिताभ जल्द ही नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' (Jhund) में नजर आएंगे। इसके अलावा यानि मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में भी वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!