लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के घर में घुस गया चमगादड़, परेशान बिग बी ने कहा- कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा

By अमित कुमार | Updated: April 26, 2020 10:18 IST

लॉकडाउन के बीच अमिताभ बच्चन की मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' अगले शुक्रवार यानी कि 1 मई को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को कोरोना वायरस से बचने की नसीहत देते रहते हैं। शनिवार रात को बिग बी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि एक चमगादड़ उनके घर में घुस गया है। 

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार इस महामारी पर अपने विचार पेश करते रहे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को कोरोना वायरस से बचने की नसीहत देते रहते हैं। शनिवार रात को बिग बी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि एक चमगादड़ उनके घर में घुस गया है। 

अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज, इस घंटे की खबर, एक बैट, हां एक चमगादड़ अभी मेरे कमरे जोकि जलसा के तीसरे फ्लोर पर है, आ गया।' इस जगह हम सभी बैठते हैं।' अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि इससे पहले यहां पर चमगादड़ को कभी नहीं देखा गया। उसे भी हमारा ही घर मिला था। कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा। उड़ उड़ के आ रहा है, कमबख्त।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है अमिताभ बच्चन की फिल्म

अमिताभ बच्चन की मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' अगले शुक्रवार यानी कि 1 मई को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इसके प्रोड्यूसर अक्षय बर्दापुरकर ने कहा, ''इन परिस्थितियों में पब्लिक की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य ज्यादा महत्व रखता है। इसलिए स्ट्रीमिंग पार्टनर अमेजन प्राइम वीडियो के साथ इस फिल्म को डिजिटल माध्यम पर रिलीज करने का फैसला किया गया है। यह फिल्म महाराष्ट्र दिवस और लेबर डे यानी 1 मई को रिलीज होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच