लाइव न्यूज़ :

Corona Virus: अमिताभ बच्चन ने कोरोना को दिखाया ठेंगा, लिखा-ठेंगुआ दिखाऊब तब !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 13, 2020 09:59 IST

अमिताभ बच्चन फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के लिए अपनी फोटो और कविताएं आदि शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया हैकोरोना वायरस के कहर से भारत समेत दुनिया के 119 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं

कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। इस वायरस के चलते एक व्यक्ति की भारत में जान भी जा चुकी है। कोरोना वायरस के कहर से भारत समेत दुनिया के 119 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अवधी में एक शानदार कविता कोराना वायरस को लेकर शेयर की है।

अमिताभ बच्चन फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के लिए अपनी फोटो और कविताएं आदि शेयर करते रहते हैं। अब ऐसे में हाल ही में अमिताभ ने कोरोना को लेकर कविता शेयर की है तो सोशल मीडिया पर छा गई है।

अमिताभ  बच्चन आगे लिखते हैं- बिना साबुन से हाथ धो कर भैया छुओ नहीं, हमने कहा चलो हम कर देते हैं, जैसा सब बोलते हैं। आओ कोरोना-फिरोना, ठेंगुआ दिखाएंगे तब। देखें अमिताभ बच्चन की कविता:

"बहुतेरे इलाज बतावें ,जन जनमानस सब ,केकर सुनैं, केकर नाहीं, कौन बताए इ सब ;केयु कहिस कलौंजी पीसौ, केयु आँवला रसकेयु कहस घर म बैठो, हिलो न ठस से मसईर कहेन औ बीर कहेन, की ऐसा कुछ भी Carona ,बिन साबुन से हाथ धोई के ,केहू के भैया छुओ न ;हम कहा चलो हमौ कर देत हैं , जैसन बोलैं सबआवय देयो , Carona-फिरोना , ठेंगुआ दिखाऊब तब !"

View this post on Instagram

“बहुतेरे इलाज बतावें ,जन जनमानस सब , केकर सुनैं, केकर नाहीं, कौन बताए इ सब ; केयु कहिस कलौंजी पीसौ, केयु आँवला रस केयु कहस घर म बैठो, हिलो न ठस से मस  ईर कहेन औ बीर कहेन, की ऐसा कुछ भी Carona , बिन साबुन से हाथ धोई के ,केहू के भैया छुओ न ; हम कहा चलो हमौ कर देत हैं , जैसन बोलैं सब आवय देयो , Carona-फिरोना , ठेंगुआ दिखाऊब तब !" ~ अब

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

31 मार्च कर सिनेमाघर हुए बंद

कोराना वायरस का असर जमकर देखने को मिल रहा है। भारत में इसके संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।कोरोना वायरस के कारण दिल्ली, जम्मू कश्मीर और केरल सरकार ने 31 मार्च 2020 तक सभी सिनेमाघर बंद करने का निर्णय लिया है। इस कारण अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी टल गई है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच