लाइव न्यूज़ :

जूनियर बच्चन हैं अमिताभ के सबसे अच्छे दोस्त, फोटो शेयर कर कही ये दिल छू जाने वाली बात

By मेघना वर्मा | Updated: April 7, 2019 09:58 IST

अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी की है। शादी के बाद उन्होंने मनमर्जियां फिल्म से वापसी की थी। इस फिल्म के लिए काफी अप्रिसियेशन भी मिला था।

Open in App

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी तमिल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के सेट से अक्सर वो अपनी फिल्मों के फोटोज शेयर करते हैं। हालही में बिग बी ने जूनियर बच्चन यानी अभिषेक के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें मेगा स्टार अमिताभ भी दिखाई दे रहे हैं। बाप-बेटे की इस फोटो को ना सिर्फ उनके फैंस पसंद कर रहे हैं बल्कि अमिताभ बच्चन के लिखे कैप्शन की भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। 

अमिताभ ने जो फोटो शेयर की है उस फोटो में अमिताभ और अभिषेक एक-दूसरे के आमने सामने बैठे दिख रहे हैं। साथ ही दोनों किसी डिस्कशन में बिजी भी दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक और अमिताभ दोनों ने ही सेम नंबर की चेयर पर बैठे हुए हैं। अमिताभ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'जब वो ना सिर्फ आपके साइज का जूता पहनने लगे बल्कि आपके ही बराबर कुर्सी लेकर बैठने लगे...तब वो सिर्फ आपका बेटा नहीं रह जाता बल्कि आपका सबसे अच्छा दोस्त भी बन जाता है।'

अमिताभ अपनी नेक्सट् फिल्म Uyarndha Manithan से अपना तमिल डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इनडोर हो रही थीं इसीलिए सीन्स को लेकर अमिताभ और अभिषेक डिस्कशन कर रहे थे।

वहीं इस फोटो को अमिताभ बच्चन ने जब से शेयर किया है लोग लगातार इस फोटो पर कमेंट करके अमिताभ की इस बात की तारीफ कर रहे हैं। 

अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी की है। शादी के बाद उन्होंने मनमर्जियां फिल्म से वापसी की थी। इस फिल्म के लिए काफी अप्रिसियेशन भी मिला था। वहीं खबर है कि जल्द ही एश्वर्या राय बड़े पर्दे पर वापिसी कर रही हैं। उनकी लास्ट फिल्म अनिल कपूर और राजकुमार के साथ फन्ने खां थी जिसे लोगों से ज्यादा प्यार नहीं मिला।  

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस