लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन का बड़ा खुलासा, फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने चला दी थी असली गोली, फिर ऐसे बची थी जान

By अमित कुमार | Updated: December 25, 2020 16:54 IST

शोले जब रिलीज हुई तो शुरुआती दो दिन बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई ने तेजी से रफ्तार पकड़ी और कई महीनों तक यह फिल्म थिएटर में लगी रही।

Open in App
ठळक मुद्दे अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा हाल ही में सामने आया है। फिल्म शोले के सभी किरदार को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था।इस फिल्म को आज भी दर्शक टीवी पर बड़े ही चाव के साथ देखना पसंद करते हैं।

भारत की सफलतम फिल्मों में से एक 'शोले' आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस फिल्म का हर एक डॉयलोग काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को काफी पसंद की गई थी। 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई 'शोले' से जुड़े कई किस्सों के बारे में लोगों को जानकारी है। लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में इस फिल्म से जुड़ा एक और किस्सा शेयर किया। 

शो पर आए कंटेस्टेंट सीआरपीएफ डीआईजी प्रीत मोहन सिंह अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि 'शोले' उनकी पसंदीदा फिल्म है। वह बिग बी को सजेस्ट करते हैं कि क्लाइमेक्स को बदल सकते थे जिससे उनके करेक्टर विजय की लाइफ बच जाती। इसके बाद अमिताभ बच्चन डीआईजी प्रीत मोहन सिंह को बताते हैं कि क्लाइमेक्स के सीन में धर्मेंद्र ने उन पर रियल गोली चला दी थी। 

अमिताभ कहते हैं कि जब हम इस सीन की शूटिंग कर रहे थे धरम जी नीचे थे और मैं पहाड़ के नीचे। तो धरम जी गोलाबारूद उठाते हैं। वह पहली बार उठाते हैं तो वह बुलेट्स नहीं उठा पाते। वह दोबारा करते हैं, लेकिन फिर फेल हो जाते हैं। धरम जी परेशान हो जाते हैं। मुझे नहीं पता वह क्या करते हैं लेकिन वह गन में कारतूस भरते हैं और वह रियल बुलेट्स होती हैं।

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए अमिताभ कहते हैं कि वह सही शॉट नहीं देने की वजह से इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने गन ही चला दी। मैंने वूश आवाज सुनी अपने कान के पास जाते हुए। उन्होंने रियल बुलेट चला दी थी। मैं बच गया था। तो हां ऐसे कई इंसिडेंट्स थे शूट के दौरान और शोले बहुत स्पेशल फिल्म थी। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनधर्मेंद्रबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच