लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- उनके जैसा कोई नहीं था

By भाषा | Updated: May 1, 2020 15:47 IST

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के चलने की अद्भुत शैली के बारे में भी लिखा और कहा कि यह उनके दिवंगत दादा, प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर से मिलती-जुलती थी।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर दो साल से ल्यूकेमिया रोग से जूझ रहे थे और बृहस्पतिवार सुबह यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में 67 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। बच्चन ने याद करते हुए कहा कि पर्दे से इतर कपूर का अंदाज सेट पर चुलबुला रहता था, जो सबको पसंद आता था।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ बिताए पलों को याद करते हुए दिल को छू लेने वाला एक नोट लिखा है, जिसमें उनके बचपन से लेकर उन्हें रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) होने का पता चलने तक की बातों का जिक्र है। कपूर दो साल से ल्यूकेमिया रोग से जूझ रहे थे और बृहस्पतिवार सुबह यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में 67 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। 

बच्चन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी और कहा, “वह चले गए...ऋषि कपूर...चले गए...अभी-अभी उनका निधन हो गया...मैं सदमे में हूं।” लेकिन बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था। बाद में रात में, बच्चन ने अपने ब्लॉग पर उस वक्त को याद किया, जब उन्होंने पहली बार कपूर को उनके पिता, दिग्गज अभिनेता राज कपूर के चेम्बूर स्थित घर में देखा था। 

उन्होंने लिखा, “उन्हें चेंबूर में उनके घर देवनार कॉटेज में देखा था, युवा, ऊर्जावान, उत्साहित, आंखों में शरारत लिए चिंटू को उन दुर्लभ क्षणों में देखा था, जब मुझे राज जी के घर एक शाम आमंत्रित होने का सौभाग्य मिला था।” बच्चन ने कहा कि उन्होंने कपूर को अक़सर आर. के. स्टूडियो में देखा था, जहां उन्हें उनकी पहली फिल्म “बॉबी’’ के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। 

अभिनेता ने कपूर के चलने की अद्भुत शैली के बारे में भी लिखा और कहा कि यह उनके दिवंगत दादा, प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर से मिलती-जुलती थी। कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बच्चन ने कहा, “जब वह अपनी पंक्तियां बोलते थे, आपको उनके हर शब्द पर यकीन हो जाता था, उसका कोई विकल्प नहीं था और उनकी असलियत सवालों से परे थी।” 

उन्होंने कहा, “उनके जैसा कोई नहीं था जो गीत के बोल पर उनकी तरह पूरी निपुणता से होंठ हिला सके।” बच्चन ने याद करते हुए कहा कि पर्दे से इतर कपूर का अंदाज सेट पर चुलबुला रहता था, जो सबको पसंद आता था। 

टॅग्स :ऋषि कपूरअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच