लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने किया अंगदान करने का ऐलान, सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 30, 2020 14:17 IST

बिग बी अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। अब महामायक ने अंगदान की घोषणा की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बिग बी छा गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फैंस के दिलों पर राज करते हैंअमिताभ ने एक से एक नायाब फिल्मों में काम करके फैंस को दीवाना किया है

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अमिताभ ने एक से एक नायाब फिल्मों में काम करके फैंस को दीवाना किया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ऑर्गन दान करने का एलान किया है। बिग बी प्राकृतिक आपदाओं या किसी अन्य मुश्किल वक्त के समय हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं।

बिग बी अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। अब महामायक ने अंगदान की घोषणा की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बिग बी छा गए हैं। फैंस लगातार महानायक की तारीफ कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अंगदान करने का एलान सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उनके कोट पर एक छोटा सा ग्रीन कलर का रिबन लगा नजर आ रहा है। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, 'मैं एक शपथ ले चुका, अंगदाता हूं। मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट को पंसद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अमिताभ बच्चन की तारीफ भी कर रहे हैं। 

अमिताभ करियर

अमिताभ बच्चन की शुरूआत फिल्मों में वॉयस नैरेटर के तौर पर फिल्म 'भुवन शोम' से हुई थी लेकिन अभिनेता के तौर पर उनके करियर की शुरूआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं लेकिन वे ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। फिल्म 'जंजीर' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी तो लगाई ही, इसके साथ ही साथ वे हर दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हो गए और फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा भी मनवाया।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच