लाइव न्यूज़ :

'चेहरे' के लिए अमिताभ बच्चन ने नहीं लिया है मेहनताना, आने-जाने का खर्च भी खुद ही उठाया; जानिए क्यों?

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2021 16:30 IST

फिल्म 27 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था जिसके बाद इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार साथ में नजर आने वाले हैंफिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगीफिल्म में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक रुपए भी नहीं लिए हैं

मुंबईः  रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म चेहरो को लेकर इसके हर कलाकार काफी उत्साहित हैं। फिल्म का प्रोमोशन भी जोरों पर है। फिल्म के लिए कलाकारों ने काफी मेहनत की है। वहीं खबर है कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म के लिए मेहनताना नहीं लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने चेहरे के लिए निर्माताओं से एक पैसे नहीं लिए हैं। यही नहीं उन्होने ना आने जाने का खर्च भी खुद ही वहन किया है। 

फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने फिल्मीबीट से बात करते हुए कहा कि.. बिग बी ने चार्टर्ड प्लेन की एक्स्ट्रा कॉस्ट का भुगतान भी खुद किया था। अमिताभ बच्चन के ऐसा करने की वजह भी आनंद पंडित ने बताई। उन्होंने कहा,  इसका कारण सिर्फ और सिर्फ ये है कि अमिताभ बच्चन को फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसके अलावा उन्होने एक कविता में खुद ही आवाज दी है जो कि फिल्म में नजर आने वाली है।

 फिल्म 27 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था जिसके बाद इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। हालांकि अब देश के कई राज्यों में सिनेमाघरों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया लिहाजा फिल्म अब 27 अगस्त को थिएटर में प्रदर्शित होगी।

गौरतलब है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन इसके अलावा झुंड और ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी बिजी हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनइमरान हाशमीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!