लाइव न्यूज़ :

ग्रेजुएट हुईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, घर में हुए सेलिब्रेशन की परिवार ने दी जानकारी, Video Viral

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2020 08:15 IST

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन ने खुद इस खास मौके की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है

Open in App
ठळक मुद्देसदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैंअमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

सदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तरह तरह की फोटो और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। आजकल के इस मुश्किल समय में भी घर पर बैठकर अमिताभ फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।  इस लॉकडाउन में भी अपने पोस्ट आदि के जरिए महानायक सुर्खियों बटोर रहे हैं। 

 अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन और श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। बिग बी ने इसकी जानकारी खुद अपने फैंस के साथ ट्विटर पर शेयर की है, जिस पर बिग बी के फैन भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन ने खुद इस खास मौके की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर नातिन नव्या नवेली नंदा की कुछ तस्वीरें और स्लो मोशन वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी नातिन ने अपना कॉलेज पूरा कर लिया है। फोटोज में नव्या कॉन्वोकेशन ड्रेस और कैप में नजर आ रही हैं।

नव्या नवेली की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी नातिन नव्‍या नवेली का ग्रैजुएशन डे... नव्या न्‍यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रैजुएट हो गईं है।  कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ट्रैवल और सेरिमनी कैंसल हो गई, लेकिन नव्या को गाउन और कैप पहनना था, जिसके बाद स्टाफ ने गाउन और कैप तैयार की। जिसके बाद घर पर ही इस मौके को सेलिब्रेट किया गया और फोटोज ली गईं। पॉजिटिव एंड हैप्पी एटिट्यूड। अमिताभ बच्चन ने नव्या के  ग्रेजुएट होने की फोटो भी शेयर की है। इन फोटो में नव्या काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी मां श्वेता बच्चन भी नजर आ रही हैं। ऐसे में अभिषेक और अमिताभ दोनों के फैंस नव्या को खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी छोटी बात से फैंस को रूबरू करवाते रहते हैं। फैंस भी उनके इस अंदाज पर फिदा रहते हैं। अमिताभ जल्द ही नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' (Jhund) में नजर आएंगे। इसके अलावा यानि मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में भी वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच