लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय पर ट्रोलर ने किया भद्दा कमेंट, ससुर अमिताभ बच्चन ने जवाब देकर कर दी बोलती बंद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 14, 2020 09:01 IST

सदी के महानायक के बैशाखी की बधाई दीं। ऐसे में अमिताभ ने अपनी फिल्म सुहाग के गाने रब ने बना दी जोड़ी की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की संख्या लाखों में हैअमिताभ भी सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैंस से मिलते रहते हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। ऐसे में अमिताभ भी सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म के जरिए  अपने फैंस से मिलते रहते हैं।  हाल ही में अमिताभ ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हाल ही में उन्होंने बैसाखी के मौके पर लोगों को बधाई दी थी। लेकिन यहां एक यूजर उन्हें ट्रोल करने लगा..अमिताभ ने उसे ऐसा जवाब दिया कि एक बार में ही वो लाइन पर आ गया। 

हाल ही में सदी के महानायक के बैशाखी की बधाई दीं। ऐसे में अमिताभ ने अपनी फिल्म सुहाग के गाने रब ने बना दी जोड़ी की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस  फोटो में वह भंगड़ा करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने लिखा कि बैशाकी के पावन अवसर पर, लें बारम बार बधाई, ये दिन हर दिन मंगलमय हो , हम सब की यही दुहाई ।हर्षित पल औ मधुमय जीवन , अपने घर मनाएँ,सुख शांत सुरक्षित रहें सदा , ईश्वर से यही दुआएँ " ~ अब 🙏 अमिताभ के इस पोस्ट पर ट्रोलर ने ऐश्वर्या राय को घसीट लिया जिसका जवाब अमिताभ ने बखूबी दिया है। अमिताभ के पोस्ट पर अक्षय शर्मा नाम के ट्रोलर ने पूछा है कि  'ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े। अमिताभ ट्रोलर्स को जवाब नहीं देते हैं लेकिन इस पर उन्होंने रिप्लाई दिया है। बिग बी ने लिखा,-'वो वहां है, जहां आप कभी नहीं पहुंच पाएंगे, बाप रे बाप!' 

अमिताभ ने एक जवाब में भी ट्रोलर का मुंह बंद करवा दिया है। अमिताभ का रिप्लाई देखते ही ट्रोलर लाइन पर आ गया और उसने फिर रिल्पाई करते हुए लिखा- 'आप तो बुरा मान गए सर, इतना भी कोई नाराज होता है क्या चाहने वालों से।'

हा ही में अमिताभ बच्चन ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर मजेदार जोक शेयर किया था। उन्होंने लिखा, 'मेरे एक दोस्त से मुझे ये मजेदार मेसेज आया। 'गिनीज बुक शी जिनपिंग को अवॉर्ड देगी क्योंकि उन्होंने चीन का अभी तक का सबसे ज्यादा चलने वाला प्रोडक्ट बनाया है।' बाद में अमिताभ ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। 

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?