लाइव न्यूज़ :

38 साल पहले आज ही के दिन अमिताभ बच्चन ने भी की थी कांग्रेसी भूख हड़ताल, देखें वीडियो 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2018 07:18 IST

कांग्रेस नेताओं द्वारा छोले-भटूरे खाते हुए तस्वीर वायरल होने की वजह से कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का उपवास महज विवाद बन कर रह गया।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: दलित उत्पीड़न के खिलाफ 9 अप्रैल को राजघाट पर कांग्रेस के एक दिवसीय उपवास विवादों में घिर कर रह गया। उपवास के पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा छोले-भटूरे खाते हुए  तस्वीर वायरल होने लगी। वायरल हुई तस्वीरों से कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का उपवास महज एक मजाक बनकर रह गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी ठीक ऐसा ही उपवास के पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी किया था। 

आप भी चौंक गए ना कि अमिताभ बच्चन ने कहां कोई उपवास रखा था। तो चलिए आपको बता दें कि हम रियल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं। जी हां, ठीक आज से 38 साल पहले अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म दो और दो पांच में कुछ ऐसा ही उपवास के पहले किया था। 

आप भी देखिए ये वीडियो

ये वीडियो फिल्म दो और दो पांच के एक कॉमेडी किल्प है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर थे।  फिल्म 10 फरवीर 1980 को रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर राकेश कुमार थे। फिल्म की एक्ट्रेस हेमा मालिनी और परवीन बॉबी थीं। फिल्म में कादर खान की भी अहम भूमिका थी। 

यह भी पढ़ें- 'छोले-भटूरे' ने फैलाया रायता, इन विवादों से बन गया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास का मजाक

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशव्यापी उपवास कर रही थी। यह उपवास देशभर में दलित हिंसा और संसद में कामकाज ना होने की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ किया जा रहा था। लेकिन तस्वीर वायरल होने जाने से इसका असर कुछ खासा नहीं पड़ा। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने लोगों को राजघाट पर बुलाया और खुद उपवास से पहले रेस्टोरेंट में पहुंच गए।  

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल